हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BMW की सुपर लग्जरी कार, सिंगल चार्ज पर देती है 590 km की रेंज, कीमत..

BMW i4 में छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में पावर्ड टेलगेट और एडजस्टेबल फ्रंट सीट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
BMW i4

BMW i4: BMW अपनी कारों में लग्जरी फीचर्स के लिए जाना जाता है। कंपनी की एक हाई क्लास इलेक्ट्रिक कार है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 590 km तक चलता है। यह स्टाइलिश कार 250 kW डीसी चार्जर से महज 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। कार में सुपर बिग 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

ISOFIX चाइल्ड एंकरेज

इस एलीट कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड एंकरेज मिलता है। कंपनी कार को शुरुआती कीमत 72.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। बाजार में इसके टक्कर की Volvo XC40 Recharge, Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5 सरीखें कारें हैं। Volvo XC40 Recharge  शुरुआती कीमत 56.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है।

डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल

BMW i4 में डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है, यह चारों पहियों को कंट्रोल करने मे मदद करता है। इस बिग साइज कार में 470 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह लॉन्ग रूट फैमिली कार है। यह पावरफुल कार 190 kmph की टॉप स्पीड देती है। यह कार 11kW के चार्जर से 8.5 घंटे में चार्ज होता है। यह हाई स्पीड कार है।

विज्ञापन

मिलते हैं दो बैटरी पैक

BMW की इस कार में छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में पावर्ड टेलगेट और एडजस्टेबल फ्रंट सीट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 50 kW DC चार्जर का भी ऑप्शन हैं। जिससे यह कार 1.3 घंटे में लगभग 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें 70.2 kwh और 83.9 kwh दो बैटरी पैक ऑफर किए जाते हैं।

12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

कार में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो इसके इंटीरियर लुक्स को बढ़ाता है। इसमें 335.25 Bhp की पावर मिलती है।इसके टक्कर की Volvo XC40 Recharge की बात करें तो यह कार सिंगल चार्ज पर 418 km की रेंज देता है। इस कार में 408.0 Bhp की पावर मिलती है। इस पांच सीटर कार 180 kmph की टॉप स्पीड मिलता है। यह कार 78 kwh की बैटरी पैक में ऑफर की जाती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola