Bajaj Auto Upcoming 125cc Bikes: भारत में 125cc बाइक का बाजार अब तेजी से रफ़्तार पकड़ रहा है। 125cc बाइक सेगमेंट में इस समय होंडा शाइन 125 सबसे ज्यादा बिकने वाली और TVS Rider 125 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। लेकिन अब बजाज भी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूती देने के लिए दो नई बाइक्स लेकर आ रही है। बजाज ऑटो की तरफ से Pulsar N125 और Dominar 125 को इस साल लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इन दोनों बाइक्स के फीचर्स…
New Bajaj Pulsar N125
बजाज ऑटो अपनी नई Pulsar N125 को जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही है। आगामी पल्सर N125 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बजाज पल्सर 125cc रेंज में वर्तमान में पल्सर 125 और पल्सर NS125 शामिल हैं। टेस्टिंग के दौरान पल्सर N125 को देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पल्सर N150 के जैसी ही होगी।
इसमें भी कई फीचर्स इसी बाइक से लिए जा सकते हैं। नए मॉडल में स्प्लिट सीट देखने को मिलेगी। इसमें नया हैंडलबार भी देखने को मिल सकता है। इस बाइक में अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट और टेल लाइट मिलेगी। इसके अलावा बाइक में चौड़े टायर्स मिल सकते हैं।
बाइक में एक डिजिटल स्पीडोमीटर भी मिलेगा जो कई फीचर्स से लैस होगा। बाइक में 125cc का इंजन मिलेगा जोकि पावर के सतह बढ़िया माइलेज भी ऑफर करेगा। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ के साथ फैमिली मैन को भी टारगेट करेगी। इस बाइक को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है।
New Bajaj Dominar 125
Dominar बजाज ऑटो की सबसे प्रीमियम बाइक है और अब राइडर्स के लिए ख़ुशी की बात है कि अब Dominar 125 भी भारत में लॉन्च होने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को कई बार देखा जा चुका है। यह एक प्रीमियम बाइक के रूप में आएगी। माना जा रहा है कि बाइक का लुक लगभग मौजूदा Dominar के जैसा ही होगा। इस बाइक में 125cc का इंजन मिलेगा।
नई डोमिनार के जरिये कंपनी 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने की कोशिश करेगी। नई डोमिनार 125 का सीधा मुकाबला Xtreme 125R और TVS Raider 125 से होगा। इस बाइक के जरिये बजाज सीधे यूथ को टारगेट करेगी। कंपनी इस बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है ।
सेफ्टी के लिए इस बाइक में सिंगल चैनल ABS और डिस्क ब्रेक्स सुविधा मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि स बाइक में बेस्ट इन क्लास परफॉरमेंस मिल सकती है। इसका इंजन कफी ताकतवर होने वाला है।
यह भी पढ़ें: 51,000 कीमत, 150km की रेंज, 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जो देंगे सबसे ज्यादा माइलेज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
9 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
14 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines