---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Car Alarm Hooter का स्पीकर म्यूजिक सिस्टम में करवाया फिट, फिर जो बजी Beats, देखें वीडियो

Instagram Reels Viral news in hindi: इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यू आ चुके हैं। तकरीबन 60500 से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

Instagram Reels Viral news in hindi: लोग शौक में अपनी कार में महंगे म्यूजिक सिस्टम लगवाते हैं। इसके अलावा साउंड को बेहतर बनाने के लिए वूफर और सबवूफर तक का यूज करते हैं। ऐसी ही एक इंस्टाग्राम रील इन दिनों वायरल हो रही है। इसमें कार में साउंड क्वालिटी बढ़ाने के लिए अजब गजब प्रयोग किया गया है। कार मालिक ने उसमें Alarm Hooter का स्पीकर लगा दिया। जिससे कार में से आ रही गाने की आवाज बिलकुल बदल गई। आवाज तेज होने के साथ-साथ उसका बेस भी पहले से बढ़ गया है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें वीडियो

1.3 मिलियन से अधिक व्यू 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यू आ चुके हैं। तकरीबन 60500 से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में सफेद रंग की कार दिख रही है। इसका फ्रंट केबिन में एक  तरफ का दरवाजा खुला हुआ दिख रहा है। कार में से गाने की तेज आवाज सुनाई पड़ रही है। वहीं, पास खड़ा युवक कार की वीडियो बना रहा है। जब वह कार का बोनट खोलकर दिखाता है तो वहां अलार्म हूटर लगा हुआ दिखा। यह स्पीकर इमरजेंसी अलार्म की जगह म्यूजिक सिस्टम के साथ जोड़ा गया था। वीडियो डालने वाले ने यह नहीं बताया कि ऐसा करना कानूनी रूप से सही है या इस पर ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है। बता दें इमरजेंसी अलार्म हूटर केवल इमरजेंसी व्हीकल या अनुमति प्राप्त वाहनों में ही लगाए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/C0uKNLMP36k/?igsh=MTc4MmM1YmI2Ng%3D%3D

गेट पर सीट बेल्ट का हुक बॉक्स

एक अन्य वायरल वीडियो में Nissan की कार में युवक बैठा है। कार का मॉडल Nissan 240X बताया जा रहा है। कार में सीट बेल्ट का हुक बॉक्स कार के गेट पर दिया गया है। पैसेंजर बेल्ट को उस हुक बॉक्स में जैसे ही डालता है। वह ऑटोमैटिक रूप से घूमकर पीछे की तरफ चला जाता है। इस वीडियो को अभी तक 5000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। लोग इस नई टेक्नोलॉजी को पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2023 02:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola