2025 Mahindra Bolero और Bolero Neo लॉन्च: दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स, कीमत Ertiga से कम
महिंद्रा ने भारत में नई 2025 Bolero और Bolero Neo लॉन्च की हैं. SUV में नया डिजाइन, लेदरट सीट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और नए कलर ऑप्शंस दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर बाकी डिटेल.
मार्केट आई 2025 Mahindra Bolero और Bolero Neo. (News 24 GFX)
---विज्ञापन---
महिंद्रा ने एक बार फिर भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज करने वाली अपनी मशहूर SUV Bolero को नए रूप में पेश कर दिया है. कंपनी ने 2025 Bolero और Bolero Neo के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं. नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. महिंद्रा का दावा है कि बोलेरो परिवार की अब तक 16.8 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं जो इस SUV की भरोसेमंद और दमदार छवि को साबित करती है.
2025 Mahindra Bolero
नई बोलेरो को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. हर वेरिएंट में फीचर्स और कम्फर्ट का स्तर थोड़ा अलग है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकें.इस बार बोलेरो में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में अपडेट किए गए हैं, जबकि इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स पुराने मॉडल जैसे ही रखे गए हैं.
2025 Mahindra Bolero वेरिएंट्स और कीमत
वेरिएंट
कीमत (एक्स-शोरूम)
B4
7.99 लाख
B6
8.69 लाख
B6 (O)
9.09 लाख
B8
9.69 लाख
दमदार इंजन और बेहतर लुक्स
नई 2025 Bolero में कंपनी ने वही भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन दिया है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. SUV का कुल आकार पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें अब नया 5-स्लैट फ्रंट ग्रिल, आकर्षक फॉग लैंप्स, और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. नया Stealth Black कलर वेरिएंट SUV को और आक्रामक और स्टाइलिश लुक देता है.
इंटीरियर हुआ और भी प्रीमियम
महिंद्रा ने बोलेरो के अंदरूनी हिस्से में भी कुछ जरूरी सुधार किए हैं. अब इसमें नई लेदरट सीट्स, एयर फ्लो के लिए मेश डिजाइन, और स्टियरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 17.8 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे बेसिक फंक्शंस को ऑपरेट करना पहले से आसान हो गया है. कुल मिलाकर, अब बोलेरो का केबिन पहले से ज्यादा आरामदायक, साफ-सुथरा और मॉडर्न महसूस होता है.
2025 Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा ने बोलेरो नियो को भी इस बार अपडेट किया है. इसमें पहले जैसा ही 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है. यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है. बाहरी डिजाइन में अब नया वर्टिकल स्लैट ग्रिल, R16 अलॉय व्हील्स, और आकर्षक Jeans Blue कलर ऑप्शन दिया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा फ्रेश और यूथफुल लग रहा है.
Bolero Neo का इंटीरियर
बोलेरो नियो के केबिन में अब लेदरट सीट्स और मेश पैटर्न दिया गया है. टॉप वेरिएंट में Lunar Grey थीम और निचले वेरिएंट्स में Mocha Brown थीम मिलती है. SUV में 22.9 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर-व्यू कैमरा, और नई RideFlo टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रीक्वेंसी-सेलेक्टिव डैम्पिंग के जरिए सस्पेंशन को और स्मूथ बनाती है. इससे लंबी यात्राओं के दौरान गाड़ी चलाना अब और भी आरामदायक हो गया है.
2025 Mahindra Bolero Neo वेरिएंट्स और कीमत
वेरिएंट
कीमत (एक्स-शोरूम)
N4
8.49 लाख
N8
9.29 लाख
N10
9.79 लाख
N11
9.99 लाख
भरोसेमंद बोलेरो, अब और मॉडर्न अंदाज में
महिंद्रा ने बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों को ऐसे अपडेट किया है कि उनका क्लासिक लुक और मजबूती बरकरार रहे, लेकिन आज के यूजर्स को मॉडर्न फीचर्स भी मिलें. इंजन वही दमदार है, पर लुक्स और कम्फर्ट में बड़ा सुधार किया गया है. अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जो हर सड़क पर टिके, हर सफर में साथ दे, तो 2025 की नई बोलेरो सीरीज आपके लिए एक भरोसेमंद और समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकती है. महिंद्रा बोलेरो की अब मारुति सुजुकी अर्टिगा और रेनॉ ट्राइबर जैसी MPV और SUV सेगमेंट की गाड़ियों से सीधे कड़ी टक्कर होगी.