Triumph ने उठाया अपनी दो नई धाकड़ बाइक्स से पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स

2024 Triumph Speed Twin 1200 price, 2024 Triumph Speed Twin 1200 mileage, auto news

फाइल फोटो

विज्ञापन

2024 Triumph Speed Twin 900: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने अपनी दो धांसू बाइक्स 2024 Speed Twin 900 और Speed Twin 1200 से पर्दा उठाया है। स्पीड ट्विन 900 अब अपडेटेड वर्जन में दो नए कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसमें नया फैंटम ब्लैक के साथ कार्निवल रेड और कॉम्पिटिशन ग्रीन और फैंटम ब्लैक कलर पेश किया है।

स्पीड ट्विन 1200 में अब दो नए कलर ऑप्शन 

जानकारी के अनुसार स्पीड ट्विन 1200 में भी अब दो नए कलर ऑप्शन स्टॉर्म ग्रे के साथ कार्निवल रेड और मैट स्टॉर्म ग्रे के साथ मैट आयरनस्टोन मिलेगा। बता दें इस मॉडल में जेट ब्लैक कलर स्कीम पहले से ही बाजार में मिलता है। यह हाई स्पीड बाइक  है।

विज्ञापन

 

 

2024 Triumph Speed Twin 900  price, 2024 Triumph Speed Twin 900  mileage, auto news,

फाइल फोटो

विज्ञापन

इस साल के अंत में इंडिया में हो सकती हैं लॉन्च 

2024 Speed Twin 900 में अब जेट ब्लैक पेंट भी मिलेगा। फिलहाल दोनों बाइक्स ग्लोबल मार्केट में पेश की गई हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी इन दोनों मोटरसाइकिलों को इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में भारत में पेश कर सकती है।

यह शानदार बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलता है

जानकारी के अनुसार 2024 Speed Twin 900 में जानदार 900 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 64.1 bhp की पावर और 80 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड यूनिट गियरबॉक्स है। 2024 Triumph Speed Twin 1200 में 1200 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 98.6 bhp की पावर और 112 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह शानदार बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ