2023 Hyundai Verna लॉन्च, जानें नई कीमत और फीचर्स, सेफ्टी भी इंप्रूव
Edited By Amit Kasana

Hyundai Verna 2023,
Edited By Amit Kasana

Hyundai Verna 2023,
2023 Hyundai Verna: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय बाजार में Hyundai Verna का 2023 वर्जन मंगलवार को लॉन्च हो गया। नई जनरेशन यह कार पहले से ज्यादा आक्रामक डिजाइन और मजबूत सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार 19Kmph की माइलेज देगी।
कंपनी के अनुसार नया वर्जन अब शुरूआती कीमत 10.89 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगा। बता दें कार की बुकिंग कंपनी ने कुछ समय पहले ही शुरू कर दी थी। लोग 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप पर इसे बुक कर सकते हैं।

2023 Hyundai Verna 4 वेरिएंट ऑप्शन EX, S, SX और SX (O) में बाजार में उतारी गई है। कार कुल 9 कलर ऑप्शन में मिलेगी। कार की लंबाई पहले से बढ़ी है। नई कार 4535mm लंबी, 1765mm चौड़ी और 1475mm ऊंची है। कार का व्हीलबेस 2670mm है और 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं।

2023 Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 113bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

कार में ADAS टेक्नोलॉजी, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सेफ्टी फीचर्स भी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: