हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

11 अगस्त से गर्दिश में 3 राशियों का सितारा, वैधृति योग में सूर्य-चंद्र महापात दोष बनाएगा कंगाल

Zodiac Signs: 11 अगस्त, 2024 से वैधृति योग में सूर्य-चंद्र महापात दोष का नकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ने की संभावना है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद नेगेटिव प्रभाव होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या नकारात्मक असर होंगे?

विज्ञापन

Zodiac Signs: 11 अगस्त, 2024 को वैधृति योग में चंद्रमा और सूर्य होने से एक अशुभ योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में महापात दोष कहा गया है। महापात योग तब बनता है, जब व्यतिपात या वैधृति योग में सूर्य और चंद्रमा का झुकाव एक डिग्री के भीतर होते हैं और एक-दूसरे के बराबर हो जाते है। इसे सूर्य-चंद्र वैधृति दोष भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक महापात योग बने हुए काम को भी बिगाड़ देता है। आइए जानते हैं, इसका किन 3 राशियों पर नेगेटिव प्रभाव होने की आशंका है?

महापात दोष का राशियों पर नकारात्मक असर

मिथुन राशि

वैधृति योग में सूर्य-चंद्र महापात दोष का मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने के योग दर्शा रहा है। इस दोष के कारण किसी भी नई योजना पर काम शुरू होने से पहले बंद करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स जातकों की कंसंट्रेशन में कमी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में कलीग से झगड़ा हो सकता है। धन आमद घटने से जीवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मानसिक अशांति बढ़ने के योग हैं। व्यापार में धन हानि होने की संभावना है। घर में कीमती सामान और आभूषण चोरी हो सकते है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर वैधृति योग में सूर्य-चंद्र महापात दोष का नकारात्मक असर होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर पर गंभीर असर हो सकता है। शिक्षा के व्यवसाय जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले जातकों के कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। आप पर लापरवाही का आरोप लग सकता है। जीवन में तनाव बढ़ेगा, आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। व्यापार में जोखिम बढ़ेगा, जबरदस्त धन हानि हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने की आशंका है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-चंद्र वैधृति महापात दोष नकारात्मक असर डाल सकता है। आपके नए काम में निवेश का परिवार में विरोध हो सकता है। रिलेशनशिप और रिश्तों में खटास आएगी। लाइफ पार्टनर से मनमुटाव बढ़ेगा। मैरिड लाइफ में रोमांस कम हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ने से इलाज पर भारी खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मानसिक बेचैन बढ़ेगी. हेल्थ पर बुरा असर होगा।

ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola