हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुक्र-शनि की प्रतियुति दृष्टि से 3 राशियों पर महा-संकट, करियर, व्यापार, नौकरी पर होंगे ये असर

Zodiac Signs: सोमवार 19 अगस्त, 2024 से शुक्र और शनि ग्रह समसप्तक योग बना रहे हैं। इनकी प्रतियुति दृष्टि सभी राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह योग बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह माने गए हैं और धन, वैभव, सौभाग्य, समृद्धि, भौतिक सुख आदि के कारक ग्रह हैं। वहीं, ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले शनि देव कर्मफल के देवता और कर्म के अनुसार न्याय करने वाले ग्रह हैं। सोमवार 19 अगस्त, 2024 से शुक्र और शनि एक-दूसरे के सामने 180 डिग्री पर स्थित रहेंगे यानी एक-दूसरे को’ प्रतियुति दृष्टि से देखेंगे। बता दें, इन दोनों ग्रहों की इस प्रतियुति दृष्टि को ‘समसप्तक योग’ भी कहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह योग बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

शुक्र-शनि की प्रतियुति दृष्टि राशियों पर असर

कन्या राशि

शुक्र-शनि की प्रतियुति दृष्टि से आपको हर काम में सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अभी नसीब आपके साथ नहीं है, इसलिए बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। व्यापार में भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा और वित्तीय परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा जातक अपने काम के बोझ से परेशान रहेंगे। नया कार्यभार मिल सकता है, जिससे नई-नई चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। मैरिड लाइफ में संकट की स्थिति बन सकती है। लाइफ पार्टनर से बहस होगी, मुद्दों पर असहमति से वातावरण कलहपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। इससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर होने के योग हैं।

सिंह राशि

शुक्र-शनि की प्रतियुति दृष्टि के कारण अभी कोई भी बड़ा पहल करने से बचें। बिजनेस में भी अभी कोई नया निवेश मत करें, समय अनुकूल नहीं है। व्यापार में स्टाफ से धोखा मिलेगा। साझेदार से संघर्ष बढ़ेगा। भारी धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातक को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। अभी गाड़ी या मकान लेने से बचें। स्टूडेंट्स जातकों को माहौल खराब करने के आरोप में संस्थान या कॉलेज से निकाला जा सकता है। समाज में बदनामी हो सकती है। हसबैंड-वाइफ में पारिवारिक मुद्दों पर विवाद बढ़ने से अलगाव हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि की प्रतियुति दृष्टि बेहद प्रतिकूल साबित हो सकती है। आर्थिक क्रिया-कलाप के लिए यह समय ठीक नहीं है। व्यापारियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अभी कोई भी नई पहल नहीं करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान तय है। अकाउंट के काम से जुड़े जातक लेनदेन में सावधान रहे। ऑफिस में बॉस या कलीग से झगड़ा हो सकता है। नौकरी में भी कई प्रकार से धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी छूटने की नौबत आ सकती है। धन की आमद घटेगी। धन संकट आने से रहन-सहन, खानपान में दिक्कतें आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola