---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

28 जुलाई से शुरू 3 राशियों का संकट काल, सूर्य-चंद्र महापात दोष से जीना होगा मुहाल

Zodiac Signs: सूर्य-चंद्र व्यतिपात दोष के कारण 3 राशियों के जातकों के जीवन पर नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या नेगेटिव प्रभाव होने के योग हैं?

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: 28 जुलाई, 2024 को कर्क राशि में स्थित ग्रहों के राजा सूर्य ग्रहों की रानी चंद्रमा के साथ एक विशेष लेकिन अशुभ योग बना रहे है, जिसे वैदिक ज्योतिष में ‘महापात योग’ कहा गया है। यह योग एक विशेष दोष है, जो तब बनता है जब व्यतिपात या वैधृति योग में सूर्य और चंद्रमा का झुकाव एक डिग्री के भीतर या एक-दूसरे के बराबर हो जाता है। 28 जुलाई को सूर्य और चंद्रमा व्यतिपात योग में यह संयोग बना रहे हैं. इसे ‘सूर्य-चंद्रमा व्यतिपात दोष’ भी कहते हैं। आइए जानते हैं, इसका किन 3 राशियों पर नकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं?

मिथुन राशि

सूर्य-चंद्रमा व्यतिपात दोष मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और साहस में कमी आने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों पर डिसिप्लिन तोड़ने का आरोप लग सकता है, छात्रों को कॉलेज या संस्थान की ओर से नोटिस मिल सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के योग हैं। कारोबारियों को धन हानि होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने की आशंका है। जमीन-जायदाद के झगड़े बढ़ सकते हैं। बड़े भाई-बहन से रिश्ता खराब होने के योग हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-चंद्रमा व्यतिपात दोष नकारात्मक असर डाल सकता है। अभी अपनी यात्राओं को टालें। यात्रा के दौरान सामान चोरी हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटनाओं में गंभीर चोट का खतरा है। स्टूडेंट्स जातकों की एकाग्रता और स्मरण शक्ति में कमी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। उनकी मानसिक अशांति बढ़ सकती है। फिजूलखर्ची बढ़ने से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। संतान को कष्ट संभव है।

मकर राशि

व्यापारियों को विरोधियों से परेशानी हो सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। करियर में धन की कमी से बाधाएं आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। पैतृक विवाद से परिवार में कलह और तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से भारी खर्च हो सकता है। आर्थिक परेशानियां बढ़ने के योग हैं। किसी वाद-विवाद बहुत बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  July 2024 Panchak: जुलाई में कब रहेगा अग्नि पंचक? इस दौरान शुभ काम से यात्रा करनी पड़े, तो करें ये उपाय

ये भी पढ़ें:  पांव में धंसा तीर, सुन्न पड़ गया शरीर…इस रहस्यमय तरीके से हुई भगवान कृष्ण की मृत्यु!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 24, 2024 09:43 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola