Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 July 2026: आज शुक्रवार को आशा दशमी पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 24 जुलाई, शुक्रवार को आशा दशमी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं, 24 जुलाई 2026 का पूरा पंचांग और शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और दिनभर के शुभ-अशुभ समय की जानकारी।

Panchang

Aaj Ka Panchang: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. नवमी तिथि का समापन सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा. इस दिन आशा दशमी व्रत है और बेहद शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग में काम करने से सफलता मिलती है. इसके साथ ही रवि योग का निर्माण भी होगा. दिशाशूल पश्चिक में रहने वाला है, इसलिए इस दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

नक्षत्र, योग और करण

पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई को दिन भर अनुराधा नक्षत्र व्याप्त रहेगी और यह 25 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त के समय 4 बजकर 36 पर समाप्त होगी। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगी। जहां तक योग की बात है, इस दिन शाम के 8 बजकर 11 मिनट तक शुक्ल योग मान्य रहेगा. इसके बाद ब्रह्म योग शुरू हो जाएगा। वहीं, गर करण सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. वणिज करण रात को 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:27
सूर्यास्त – शाम 06:59
चन्द्रोदय – दोपहर 03:04
चन्द्रास्त – रात 01:19, 25 जुलाई

विज्ञापन

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

ग्रह सेनापति मंगल 03:29 AM बजे अपने ही स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही बुध और शुक्र एक-दूसरे से 60° की कोणीय दूरी पर रहकर लाभ दृष्टि का निर्माण करेंगे। राशि मंडल में नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो चंद्रमा नीच होकर वृश्चिक राशि में विराजमान रहने वाले हैं. सूर्य ग्रह कर्क राशि में गुरु के साथ विराजमान रहेंगे और गुरु-आदित्य योग निर्माण कर रहे हैं। जबकि, मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में गोचरस्थ रहेंगे। शुक्र ग्रह सिंह राशि में केतु के साथ मौजूद हैं. वहीं, शनि ग्रह मीन राशि में और राहु ग्रह कुंभ विराजमान रहेंगे। इस प्रकार से सभी नवग्रहों की स्थिति बनी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ