Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन किस राशि को देगा सफलता, किसके सामने आ आएंगी चुनौतियां, जानें 24 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों का संयोग सभी राशियों के दिन को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकता है. करियर, धन, परिवार, सेहत और लव लाइफ से जुड़े संकेत जानने के लिए पढ़ें आज 24 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल.

RASHIFAL

Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: आज शुक्रवार 24 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. आशा दशमी व्रत का भी विशेष संयोग बन रहा है. दशमी तिथि का समापन सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर होगा. इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होकर पूरे दिन और रात रहेगी. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं. अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. शुक्ल योग और ब्रह्म योग भी दिन को शुभता प्रदान करेंगे. हालांकि भद्रा और विडाल योग का प्रभाव कुछ मामलों में सतर्कता की सलाह देता है. ऐसे में यह दिन हर राशि पर अलग असर डाल सकता है. आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 24 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है. अपनी आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें. कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे. कोई भी काम अपने विवेक से करें. दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी. निजी जीवन में वाणी पर संयम रखना होगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. व्यापार में अवरोध आ सकते हैं. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

मिथुन राशि

आप अपना काम करने का तरीका बदलें. कुछ नया करें. पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे. किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा.. क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

विज्ञापन

सिंह राशि

कार्य सिद्धि से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार में परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा. आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं. यात्रा हो सकती है लेकिन परिश्रम अधिक होगा. विद्यार्थी संघर्ष का सामना करेंगे.

कन्या राशि

आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. राजनीति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे. कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

आप किसी भी चीज़ को करने सेे पहले उसके हानि लाभ के बारे में भी सोचें. बिना सोचे कार्य नहीं करें. व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है. वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें.

वृश्चिक राशि

आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे. आपके विरोधी सक्रिय होंगे. समाज जन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे. परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा. स्वास्थ्य नरम रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा. पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा. वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

कार्यस्थल पर सहयोग का वातावरण बना रहेगा. कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा. परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी. पारिवारिक विवाद सुलझेंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.

कुम्भ राशि

प्रतियोगी परीक्षा में यश और सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं. आप के अनुकूल काम होंगे. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. आय से अधिक व्यय होंगे. नेत्र की पीड़ा से परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. आर्थिक लाभ होगा. भौतिक सुख-सुविधा पर बड़े खर्च संभव है. व्यक्तिगत समस्या हल होगी. क्रोध पर आपका नियंत्रण आवश्यक है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ