7 जून को मुश्किल में पड़ सकती हैं ये 3 राशियां, रहें बेहद संभलकर

Daily Horoscope: 7 जून को सिंह राशि में मंगल और केतु की युति बनने के कारण यह दिन कुछ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। इस दौरान इन राशि वालों को कई प्रकार के कष्टों का सामना करना हो सकता है, इस कारण संभलकर चलें और दिए गए उपायों को करें।

Daily Horoscope

इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

Daily Horoscope: हिंदू पंचांग के मुताबिक, 7 जून 2025 को द्वादशी तिथि है। चित्रा नक्षत्र सुबह 9:40 बजे तक रहेगा, फिर स्वाति नक्षत्र शुरू होगा। वरीयान योग सुबह 11:18 बजे तक रहेगा, इसके बाद परिघ योग आएगा, जो कुछ रुकावटें ला सकता है। करण में बव शाम 6:03 बजे तक रहेगा, फिर बालव करण शुरू होगा।

चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, जो रिश्तों और क्रिएटिविटी को बूस्ट करेगा। शुक्र मेष में, सूर्य वृषभ में, बुध और बृहस्पति मिथुन में, मंगल सुबह 2:28 बजे तक कर्क में रहेगा, फिर सिंह राशि में जाकर केतु के साथ जोड़ी बना लेगा। राहु कुंभ में और शनि मीन में रहेगा।
7 जून 2025 को चंद्रमा का तुला राशि में होना रिश्तों, आर्ट, और बिजनेस को सपोर्ट करेगा। चित्रा और स्वाति नक्षत्र क्रिएटिविटी और आजादी के लिए अच्छे हैं, लेकिन मंगल-केतु की जोड़ी अचानक टेंशन या रिस्क ला सकती है। परिघ योग दोपहर के बाद कामों में अड़चन डाल सकता है।

विज्ञापन

इस कारण कुछ लोगों को अपनी हेल्थ, गाड़ी चलाने, और डिसीजन लेने में सावधानी रखनी होगी। हालांकि सही उपायों से दिन को अच्छा बनाया जा सकता है। मंगल-केतु की जोड़ी और परिघ योग की वजह से कुछ राशियों के अहम भाव (पहला, सातवां, दसवां, नौवां) प्रभावित होंगे, जिससे टेंशन, रुकावटें, हेल्थ, या रिश्तों में प्रॉब्लम हो सकती है। चंद्रमा का तुला राशि में होना इमोशंस में उतार-चढ़ाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि आज किन राशि वालों को संभलकर रहना होगा?

सिंह राशि

मंगल-केतु की जोड़ी आपकी कुंडली के पहले भाव में है, जिससे गुस्सा, हेल्थ इश्यूज जैसे सिरदर्द, चोट या कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है। चंद्रमा तुला राशि में रहकर तीसरे भाव को प्रभावित करेगा, जिससे भाई-बहन या पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। परिघ योग दोपहर के बाद डिसीजन लेने में रुकावट और कामों में देरी ला सकता है। मंगल-केतु की जोड़ी पहले भाव में होने से आपकी पर्सनैलिटी, हेल्थ, और मेंटल पीस पर डायरेक्ट बुरा असर पड़ेगा। गाड़ी धीमे चलाएं और गुस्से से बचें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगल-केतु की जोड़ी दसवें भाव में है, जिससे ऑफिस में अचानक टेंशन, रुकावटें या बॉस अथवा कलीग्स से मतभेद हो सकते हैं। चंद्रमा तुला राशि में होकर आपके बारहवें भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे मेंटल स्ट्रेस, बेवजह के खर्च या नींद में दिक्कत हो सकती है। परिघ योग दोपहर के बाद कामों में देरी और चैलेंजेस बढ़ा सकता है। दसवें भाव में मंगल-केतु करियर और इमेज को नुकसान पहुंचाएंगे और बारहवां भाव मेंटल पीस को डिस्टर्ब करेगा।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

धनु राशि

मंगल-केतु की जोड़ी नौवें भाव आपके 9वें में है, जिससे लक में कमी, ट्रैवल में अड़चन, या पिता/गुरु से डिसएग्रीमेंट हो सकता है। चंद्रमा तुला राशि में यानि आपके ग्यारहवें भाव में है, जिससे सोशल सर्कल या दोस्तों से टेंशन हो सकती है। परिघ योग दोपहर के बाद प्लान्स में रुकावट और हेल्थ प्रॉब्लम ला सकता है। नौवें भाव में मंगल-केतु लक और बड़े डिसीजन्स पर बुरा असर डालेगा, जिससे दिन चैलेंजिंग बनेगा।

उपाय: बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ