Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

शानदार लाइफ के लिए तैयार हो जाएं ये 7 राशियां, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से दूर होंगी परेशानियां

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, सुंदरता और ऐश्वर्य का कारक माना जाताा है। 26 जून को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि शुक्र का गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 24, 2025 17:59
shukra Gochar 2025
शुक्र करेंगे मालामाल Credit- Freepik

Shukra Gochar 2025: 26 जून 2025 को दोपहर 12:24 बजे शुक्र मेष राशि में रहते हुए सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में प्रवेश करेंगे, और फिर 29 जून 2025 को दोपहर 2:17 बजे वे मेष से वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। इस नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश लोगों के जीवन में प्रेम, रचनात्मकता, और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। वहीं, शुक्र जब वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तब वे लोगों के जीवन में भौतिक सुख और आर्थिक समृद्धि लाएंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के पहले भाव में रहते हुए शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। लव रिलेशनशिप्स में उत्साह और रोमांस की वृद्धि होगी और अविवाहित लोगो को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में क्रिएटिव थॉट्स से प्रॉफिट होगा। जब शुक्र 29 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, वे मेष राशि वालों के दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे। यह भाव धन और परिवार का होता है। इस दौरान मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही निवेश से भी लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के नवम भाव में शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर का असर होगा। यह भाव भाग्य और उच्च शिक्षा का है। कृत्तिका नक्षत्र में यह गोचर भाग्यवृद्धि, विदेश यात्रा और शिक्षा में सफलता दिलाएगा। लव रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ेगा। 29 जून को वृषभ राशि में प्रवेश के बाद शुक्र दशम भाव को प्रभावित करेंगे। जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का माना जाता है। इस दौरान सिंह राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति, व्यवसाय में विस्तार और सामाजिक सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के 10वें भाव को शुक्र प्रभाविक करेंगे। यह भाव करियर का है। कृत्तिका नक्षत्र में यह गोचर कार्यस्थल पर रचनात्मकता और नेतृत्व को बढ़ाएगा। 29 जून को वृषभ में प्रवेश के बाद से शुक्र कर्क राशि वालों को 11वें भाव को प्रभावित करेंगे। यह आय और सामाजिक नेटवर्क का भाव है। इस दौरान आय में वृद्धि, पुराने निवेशों से लाभ और सामाजिक मेलजोल से नए अवसर मिलेंगे। लव रिलेशनशिप्स में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के 8वें भाव को शुक्र का यह गोचर प्रभावित करेगा। यह परिवर्तन और रहस्य का भाव है। कृत्तिका नक्षत्र में यह गोचर रिसर्च या डीप स्टडी में सफलता दिलाएगा। 29 जून को वृषभ में शुक्र का प्रवेश कन्या राशि वालों के नवम भाव को प्रभावित करेगा, जो भाग्य और शिक्षा का भाव है। इस दौरान कन्या राशि वालों को विदेशी अवसर, उच्च शिक्षा में सफलता और लव लाइफ में स्थिरता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के 5वें भाव पर शुक्र के इस गोचर का असर होगा। इससे धनु राशि वालों को क्रिएटिव वर्क्स और लव रिलेशनशिप्स में सफलता मिलेगी। 29 जून को वृषभ में प्रवेश के बाद शुक्र 6वें भाव को प्रभावित करेंगे। यह शत्रु और स्वास्थ्य का भाव है। इस दौरान धनु राशि वाले कार्यस्थल पर कंपटीशन में सफल होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के चौथे भाव को शुक्र का यह गोचर प्रभावित करेगा। कृत्तिका नक्षत्र में यह गोचर मकर राशि वालों के पारिवारिक सुख और संपत्ति में वृद्धि लाएगा। 29 जून को वृषभ में शुक्र का प्रवेश मकर राशि वालों के 5वें भाव को प्रभावित करेगा। इससे प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के दूसरे भाव को शुक्र का यह गोचर प्रभावित करेगा। कृत्तिका नक्षत्र में यह गोचर वित्तीय स्थिरता और पारिवारिक मेलजोल बढ़ाएगा। 29 जून को वृषभ में शुक्र का प्रवेश तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह संचार और साहस का भाव है। इस दौरान कम्युनिकेशन स्किल बढ़ेगी और छोटी यात्राओं से लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों का लगने वाला है जैकपॉट, अपने घर जाएंगे शुक्र

First published on: Jun 24, 2025 05:59 PM

संबंधित खबरें