Venus Saturn Yog: शनिवार 7 जून, 2025 की सुबह 06:59 AM बजे से शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से मात्र 30 डिग्री की कोणीय स्थिति पर रहकर विशेष कोणीय योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे शुक्र और शनि का द्विद्वादश योग कहा गया है, जो तब बनता है, जब एक ग्रह कुंडली के दूसरे भाव में और दूसर ग्रह बारहवें भाव में स्थित रहता है। अंग्रेजी में इसे सेमी सेक्सटाईल एस्पेक्ट (Semi Sextile Aspect) कहते हैं।
इसके अलावा इस दिन कर्मफल के स्वामी और न्यायाधीश शनि भी उत्तराभाद्रपद के प्रथम पद से द्वितीय पद में गोचर कर रहे हैं। इस दिन के इन सब ज्योतिषीय योग-संयोग से 7 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिलेशनशिप पर काफी सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते है, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: क्या आपको भी आते हैं ऐसे स्वप्न? ये हो सकते हैं कुंडली में कालसर्प दोष के संकेत, जानें उपाय
मेष राशि
इस विशेष दिन शुक्र और शनि का द्विद्वादश योग मेष राशि के जातकों के लिए करियर में स्थायित्व और सम्मान की ओर संकेत करता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या प्रमोशन के इंतजार में हैं, तो आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। व्यापारिक वर्ग को किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ या मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से निवेश के लिए अच्छा समय है, विशेषकर रियल एस्टेट या लॉन्ग टर्म फंड्स में। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और शनि के साथ उनका यह विशिष्ट योग आपके वित्तीय जीवन को सुदृढ़ बनाने वाला है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और अटका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। जॉब में स्थानांतरण या प्रमोशन की संभावनाएं बन रही हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। रिलेशनशिप में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है, जिससे मन की शांति बढ़ेगी।
कर्क राशि
इस दिन शनि का गोचर आपके मनोबल और आत्मविश्वास को सशक्त बनाएगा। शुक्र का प्रभाव आपके करियर में रचनात्मकता लाएगा, विशेषकर यदि आप कला, डिजाइन, मीडिया या फैशन से जुड़े हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन में भी मिठास आएगी। यदि कोई प्रस्ताव देना चाह रहे हैं, तो समय अनुकूल है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं या किसी साझेदारी में निवेश करना चाहते हैं, तो सितारे आपके पक्ष में हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह समय बचत और योजनाबद्ध निवेश के लिए उत्तम है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और किसी पुराने मित्र से फिर से संपर्क होने के योग हैं।
तुला राशि
शुक्र तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि के साथ उनका यह कोणीय योग इस राशि के जातकों के लिए खासतौर पर फलदायक सिद्ध होगा। यह दिन प्रोफेशनल ग्रोथ और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और किसी बड़ी ज़िम्मेदारी को निभाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बेहतर रहेगा। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है। शादी या सगाई के योग भी बन सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग-संयोग आत्मविकास और दीर्घकालिक लक्ष्यों की दिशा में प्रगति होने के योग बना रहा है। शुक्र और शनि का यह योग आपके अंदर धैर्य और दृष्टिकोण की स्पष्टता लेकर आएगा। करियर में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। किसी सीनियर से अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों के लिए यह समय शुभ है। आर्थिक दृष्टि से भी कोई पुराना निवेश अब फल देना शुरू कर सकता है। निजी जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गहराई आएगी।
मकर राशि
मकर राशि राशि के स्वामी स्वामी शनि इस दिन विशेष गति में हैं। शुक्र के साथ उनका यह संबंध इस राशि के जातकों के लिए प्रगति, स्थायित्व और अवसरों से भरपूर रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी एक क्षेत्र में मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका प्रतिफल मिलने की संभावना है। प्रमोशन या वेतनवृद्धि के योग प्रबल हैं। व्यवसाय में पुराने क्लाइंट्स से फिर से संपर्क होने और नई डील्स बनने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा और घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत मिल सकते हैं। लव लाइफ में भी स्थायित्व आएगा।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines