शुक्र-मंगल की युति 4 राशियों के लिए शुभ, धन लाभ के हैं प्रबल योग

Venus Mars Conjunction: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में शुक्र-मंगल की युति होने वाली है।

---विज्ञापन---

Venus Mars Conjunction in Scorpio Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिसंबर का आखिरी सप्ताह ग्रह-गोचर के दृष्टिकोण से खास है। दरअसल 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में मंगल और शुक्र की युति होने वाली है। मंगल और शुक्र की यह युति 28 दिसंबर तक रहेगी। ज्योतिर्विद पं. धनंजय पाण्डेय के मुताबिक, शुक्र-मंगल की युति कुछ राशियों के लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं कि दो शुभ ग्रहों की युति किन राशियों के लिए शुभकारी है।

मेष

मेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में शुक्र-मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए शुभ है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। पिता की संपत्ति से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश से धन लाभ की संभावना है।

वृषभ

वृषभ राशि के लिए शुक्र-मंगल की युति अच्छी मानी जा रही है। इस दौरान शुक्र देव की कृपा से धन लाभ का योग बनेगा। साथ ही पहले किए हुए निवेश का आंशिक लाभ मिलेगा। बड़े भाई से आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला

तुला राशि के लिए मंगल-शुक्र की युति खास मानी जा रही है। कहीं से अचानक धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर अचानक धन लाभ हो सकता है। मंगल देव की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें: ऑफिस के लिए ये वास्तु टिप्स हैं बेहद खास

वृश्चिक

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के मुताबिक मंगल-शुक्र की युति होने से इस राशि के जातक को लाभ होगा। दरअसल शुक्र इसी राशि में युति योग बना रहे हैं। ऐसे में इस दौरान आर्थिक लाभ मिलेगा। ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे। बिजनेस में धन लाभ के कई योग बनेंगे। अचानक धन लाभ की प्रबल संभावना है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 14, 2023 08:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें