---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Venus Favourite Rashi: इन 3 राशियों पर रहती है शुक्र की खास कृपा; 2025 में बिना संघर्ष पाएंगे धन और सफलता!

Venus Favourite Rashi: वीनस यानी शुक्र ग्रह सौभाग्य, समृद्धि और हर प्रकार के सुख के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जनवरी 2025 माह में पहला गोचर करने वाले ग्रह शुक्र ही हैं। शुक्र की कृपा से व्यक्ति का न केवल लव लाइफ सफल रहता है, बल्कि कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर शुक्र की कृपा बरसती है?

---विज्ञापन---

Venus Favourite Rashi: अंग्रेजी में वीनस (Venus) कहे जाने वाली ग्रह शुक्र दैत्यों के गुरु हैं, इसलिए वे दैत्याचार्य भी कहलाते हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति के बाद शुक्र ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, प्रेम, भोग-विलास, काम सुख, कामकला और कामुकता, सौंदर्य लिप्सा, शारीरिक आकर्षण और जीवन में सभी प्रकार भौतिक सुख-साधनों के स्वामी हैं। वैवाहिक जीवन में स्त्री-पुरुष के संबंध और सुख के लिए भी शुक्र ग्रह ही जिम्मेदार होते हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति जातक (व्यक्ति) के जीवन को बहुत प्रभावित करती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र की शुभता से व्यक्ति के जीवन में इतना धन और सुख-साधन आता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इसलिए नवग्रहों में शुक्राचार्य को सौभाग्य के लिए मजबूत होना बहुत जरूरी है। वे सुंदर वस्तुएं, कला, संगीत, नृत्य, अभिनय के भी स्वामी कारक ग्रह हैं। जीवन इन सभी पहलुओं पर शुक्र का गहरा असर पड़ता है। मान्यता है कि एक मजबूत शुक्र ग्रह जातक को फर्श से अर्श पर पहुंचा देता है और शुक्र की कृपा से गरीब भी अमीर होकर लग्जरी लाइफ जीते हैं।

---विज्ञापन---

शुक्राचार्य का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व दिया गया है, ये राशियां हैं: वृषभ और तुला। कालपुरुष कुंडली में 7वें भाव का स्वामित्व शुक्र ग्रह को दिया गया है, जो विवाह, पत्नी, यौन कल्पनाएं (Fantasy), साझेदारी, जुनून, संपत्ति और समझने के स्तर से जुड़ा है। यही कारण है कि शुक्र ग्रह बृहस्पति और सूर्य के बाद सबसे महत्वपूर्ण माने गए हैं। यह देखा गया है कि जिनको शुक्र ग्रह का साथ नहीं मिलता है, वे जिंदगी भर सुख और धन संघर्षशील रहते हैं। इसके साथ ही, सप्ताह का छठा दिन यानी शुक्रवार दैत्यगुरु शुक्र को समर्पित है।

ये भी पढ़ें: Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

---विज्ञापन---

ये 3 राशियां हैं शुक्र को बेहद प्रिय

शुक्र ग्रह की कृपा से व्यक्ति को अच्छे घर, वाहन, और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। चूंकि शुक्र प्रेम और रोमांस के कारक ग्रह हैं, इसलिए उनकी कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और प्रेम संबंधों में स्थिरता आती है। साल 2025 में वे पहले ग्रह हैं, जो 4 जनवरी को अपना नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि इस साल यानी 2025 में शुक्र ग्रह 10 बार राशि परिवर्तन और 26 बार नक्षत्र गोचर करेंगे। यूं तो शुक्र ग्रह की कृपा राशिमंडल की सभी 12 राशियों पर रहती है, लेकिन 3 राशियों के व्यक्तियों पर शुक्र खास कृपा बरसाते हैं और इनको सफलता और धन के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात है कि यहां यह नहीं कहा गया है कि कर्म नहीं करना पड़ता है, बिना प्रयास और कर्म के फल की बात करना व्यर्थ है।

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष की द्वितीय राशि वृषभ है, जिसके स्वामी ग्रह हैं धन-ऐश्वर्य, सौन्दर्य और भोग-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र। वृषभ पृथ्वी तत्व से जुड़ी राशि है। ये दृढ़ निश्चयी, व्यावहारिक, स्थिर और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये विश्वसनीय और रचनात्मक होते हैं। सुंदरता और विलासिता के प्रति इनकी अच्छी रुझान होती है। साल 2025 वृषभ राशि के जातकों के लिए समृद्धि, प्रेम, और सफलता से भरपूर रहेगा। शुक्र की कृपा से इस वर्ष इस राशि जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और उन्नति के योग बनेंगे।

---विज्ञापन---

विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन धन की कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष उन्नति होगी। महिलाओं के लिए यह साल काफी लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। उनके स्किन, बाल और शारीरिक आकर्षण में निखार आएगा।

कन्या राशि

राशि चक्र की छठी राशि कन्या है, जो पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में यकीन रखने वाले होते हैं। कन्या राशि के लिए साल 2025 शुक्र ग्रह के प्रभाव से खास उपलब्धियों और खुशियों का समय साबित हो सकता है। शुक्र, जो सौंदर्य, प्रेम, धन, और विलासिता के कारक हैं, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों पर अपनी सकारात्मक ऊर्जा बिखेरेंगे। धन लाभ के योग प्रबल रहेंगे। निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

---विज्ञापन---

विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मधुरता और स्थिरता आएगी। जीवन में सुख और आनंद के पल बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। सौंदर्य और शारीरिक आकर्षण में निखार आएगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है, जो वायु तत्व की राशि है। इस राशि के जातक मेहनती, मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। 2025 में कन्या राशि पर शुक्र काफी मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई अवसर मिलेंगे और आपके प्रयासों की सराहना होगी। प्रमोशन और सीनियर्स से सहयोग मिलने की संभावना है। यदि आप रचनात्मक या कला क्षेत्र में हैं, तो यह समय सफलता और पहचान का होगा। शुक्र की ऊर्जा से आपकी रचनात्मकता में इजाफा होगा।

---विज्ञापन---

संगीत, कला, लेखन या किसी अन्य रचनात्मक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। शुक्र व्यापार, निवेश, और धन प्रबंधन के भी नियंत्रक हैं। उनकी कृपा से आर्थिक स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है। आपको इस साल अच्छे घर, वाहन, और भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। विदेश यात्रा और नए अवसरों का योग बनेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 03, 2025 09:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola