ग्रहों के स्वामी सूर्य 15 मई, 2025 को अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं और मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से सूर्य और शुभ ग्रह शुक्र, जो इस समय मीन राशि में हैं, के बीच त्रिएकादश योग बन रहा है। त्रिएकादश योग एक शुभ कोणीय स्थति योग है, जिसको ज्योतिष शास्त्र में ‘लाभ योग’ भी कहते हैं। यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से तृतीय और एकादश भाव में होते हैं।
शुक्र और सूर्य के लाभ योग का राशियों पर असर
सूर्य आत्मबल, प्रतिष्ठा, पद और प्रशासनिक शक्ति के कारक हैं। वहीं, शुक्र भोग-विलास, कला, सुंदरता, प्रेम, वैभव और आर्थिक समृद्धि के ग्रह हैं। शुक्र और सूर्य की त्रिएकादश स्थिति से बने लाभ योग को धन, सामाजिक प्रतिष्ठा और भौतिक सुखों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कामनाओं की पूर्ति और संपत्ति अर्जन का समय होता है। शुक्र-सूर्य के लाभ योग से 5 राशियों का सोया भाग्य जाग सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि का स्वामी है, और सूर्य की उपस्थिति से इसमें प्रखरता आती है। इस समय व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध या सौदे मिल सकते हैं, जिनसे अचानक धनलाभ संभव है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। पूर्व में किया गया निवेश अब लाभ देना शुरू कर सकता है। पारिवारिक वातावरण भी संपन्नता का अनुभव कराएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि पर सूर्य की सीधी दृष्टि का विशेष प्रभाव पड़ता है, और शुक्र के साथ उसकी युति सिंह राशि के जातकों के लिए सम्मान और धन दोनों लेकर आ सकती है। कला, मनोरंजन, डिजाइन या मीडिया से जुड़े लोग विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत स्पष्ट हैं, साथ ही नए स्रोतों से आय के द्वार खुल सकते हैं।
तुला राशि
शुक्र की यह स्वभाविक राशि तुला, इस योग का लाभ पूरी तरह उठा सकती है। इस दौरान आपकी आकर्षण शक्ति और व्यावसायिक समझ में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। साझेदारी में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ का समय है। बकाया भुगतान मिल सकता है, और किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है जिससे आर्थिक सुदृढ़ता आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह समय नई दिशा में बढ़ने का है। सूर्य से प्रेरणा और शुक्र से संसाधनों की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक प्रयास में रुके हुए थे, तो अब उसमें गति आएगी। करियर में नई संभावनाएं दिखेंगी और विदेशी स्रोतों से लाभ की संभावना बन रही है। शिक्षा या प्रशिक्षण में निवेश करने वालों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह योग मानसिक स्पष्टता और आर्थिक स्थिरता लाएगा। आपकी रचनात्मकता और सौंदर्यबोध अब व्यावसायिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आय के नए माध्यम खुल सकते हैं, खासकर स्वतंत्र पेशेवरों और कलाकारों के लिए। संपत्ति या वाहन से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य इस समय पूर्ण हो सकता है।
ये भी पढ़ें: किचन के वास्तु दोष को इस उपाय से करें दूर, पॉजिटिव एनर्जी से बढ़ेगी घर में खुशहाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines