Vastu Tips: अपनी किचन के वास्तु दोष को इस उपाय से करें दूर, पॉजिटिव एनर्जी से बढ़ेगी घर में खुशहाली

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में एक छोटा-सा उपाय न केवल वास्तु दोष को दूर करता है, बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी, सुख-शांति और समृद्धि का संचार करता है। यह उपाय आसान, सस्ता और बेहद प्रभावी है जिसे हर घर में अपनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, क्या है यह उपाय, क्यों है खास और इस उपाय कैसे और कब करें?

kitchen-vastu-dosh-laung-kapoor-ke-upay

भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार हर घर का हिस्सा खास महत्व रखता है। उसी में से एक है रसोईघर यानी किचन, जहां से पूरे घर का पोषण होता है। यदि किचन में वास्तु दोष हो, तो इसका असर पूरे परिवार की सेहत, समृद्धि और मानसिक शांति पर पड़ सकता है। ऐसे में लौंग और कपूर का एक छोटा-सा उपाय आपकी किचन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है और आपके जीवन में सुख-शांति ला सकता है।

विज्ञापन

लौंग-कपूर क्यों है खास?

लौंग और कपूर दोनों ही प्राकृतिक रूप से शक्तिशाली और पवित्र माने जाते हैं। ये ना सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्व रखते हैं, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी इनमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। लौंग की सुगंध और कपूर का धुआं मिलकर वातावरण को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त करते हैं।

विज्ञापन

वास्तु दोष होगा कम

अगर आपके किचन में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, जैसे दिशा का दोष, गैस स्टोव की गलत स्थिति या रोशनी की कमी, तो आप रोज़ाना संध्या के समय लौंग और कपूर जलाकर इस दोष को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इससे वातावरण पवित्र होता है और किचन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

कितना और कैसे जलाएं?

  • रोज शाम को 6 से 8 लौंग की कलियों को कपूर के साथ जलाएं।
  • इसे एक धातु की प्लेट या दीपक में रखें और किचन के किसी कोने में या बीच में रखकर जलाएं।
  • लौंग-कपूर जलने के बाद जो धुआं निकलेगा, वह पूरे किचन में फैलने दें।
  • इस उपाय से न केवल किचन में ताजगी बनी रहेगी, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी।

वातावरण होगा शुद्ध

कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से वायु में मौजूद हानिकारक कीटाणु और दुर्गंध समाप्त होती है। इससे रसोई का वातावरण साफ और स्वच्छ रहता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।

खुशहाली और समृद्धि

मान्यता है कि नियमित रूप से किचन में कपूर जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यह घर में समृद्धि और खुशहाली लाता है। साथ ही मानसिक शांति भी बढ़ती है, जिससे परिवार के सभी सदस्यों में आपसी तालमेल बेहतर होता है।

विज्ञापन

ये है सही समय

लौंग और कपूर जलाने का सबसे उत्तम समय संध्याकाल माना गया है। इस समय वातावरण शांत होता है और ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ