Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र वास्तव में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के संतुलन का विज्ञान है। इस पूरे विश्व में जो कुछ भी दिखता है, वह सब ऊर्जा का ही घनीभूत स्वरूप है। यही कारण है कि वास्तु के आधार पर ऊर्जा का प्रयोग कर आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। यदि आप अपने कॅरियर में ग्रोथ चाहते हैं, कामयाबी चाहते हैं तो आपको कुछ खास वास्तु टिप्स का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। जानिए इनके बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips-घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा
अव्यवस्थित ढंग से रखी हुई चीजें नेगेटिव ऊर्जा को अट्रेक्ट करती हैं। जो लोग अपने जीवन में ग्रोथ चाहते हैं, उन्हें अपने आस-पास की चीजों को व्यवस्थित रूप से रखना चाहिए। उनकी वर्क डेस्क भी पूरी तरह से साफ-सुथरी हो, वहां पर फालतू चीजें न रखी हों।
वास्तु में उत्तर या पूर्व की ओर मुख करके बैठना शुभ माना गया है। अत: आप अपने घर पर काम करें या ऑफिस में, आपका मुख यथासंभव उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो तो पश्चिम दिशा में भी मुख कर सकते हैं परन्तु दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए संकट खड़े कर सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी जानते हैं? जिन्न से जुड़ी ये 9 रोचक बातें, इत्र की खुशबू और मीठा करता है आकर्षित
यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो घर के ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट डायरेक्शन) या वायव्य कोण (नॉर्थ-वेस्ट डायरेक्शन) में अपना सेटअप बनाएं। इन दो स्थानों पर काम करने से आपको हमेशा तरक्की मिलेगी। आग्नेय कोण (साउथ-ईस्ट डायरेक्शन) में कभी काम न करें। यहां काम करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।