---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

क्या आप भी जानते हैं? जिन्न से जुड़ी ये 9 रोचक बातें, इत्र की खुशबू और मीठा करता है आकर्षित

Jinnat: हम सभी ने अलादीन के जिन्न की कहानी सुनी है परन्तु क्या आप जानते हैं कि वास्तव में जिन्न होते भी हैं या नहीं? जिन्नों के बारे में सबसे पहला जिक्र अरब की प्राचीन इस्लामिक संस्कृति में मिलता है। वहीं से जिन्न की परिकल्पना पूरे विश्व में फैल गई। आज शायद ही कोई देश […]

---विज्ञापन---

Jinnat: हम सभी ने अलादीन के जिन्न की कहानी सुनी है परन्तु क्या आप जानते हैं कि वास्तव में जिन्न होते भी हैं या नहीं? जिन्नों के बारे में सबसे पहला जिक्र अरब की प्राचीन इस्लामिक संस्कृति में मिलता है। वहीं से जिन्न की परिकल्पना पूरे विश्व में फैल गई। आज शायद ही कोई देश या व्यक्ति होगा जिसने जिन्न की कहानियां या घटनाएं नहीं सुनी होंगी। आज भी समाज में जिन्नों को लेकर कई बातें प्रचलित हैं, जिनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं।

यह भी पढ़ें: Nimbu ke Totke: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय

---विज्ञापन---

जिन्नों से जुड़ी रोचक जानकारी (Jinnat)

  1. इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अल्लाह ने मनुष्यों से पहले जिन्नों को बनाया और उन्हें अद्भुत शक्तियां दीं। जिन्नों को आग से पैदा किया गया था, इसीलिए इन्हें पर किसी चीज का असर नहीं होता है।
  2. ये भी मनुष्यों की तरह ही पैदा होते हैं, खाते-पीते हैं, इनका भी परिवार होता है। परन्तु इनकी मृत्यु नहीं होती वरन इन्हें कयामत के दिन इनके कर्मों के हिसाब से फल दिया जाएगा। कई ग्रंथों में इन्हें शैतान भी कहा गया है।
  3. वैसे तो जिन्न गुफाओं, उजाड़ स्थानों, कब्रिस्तान और अंधेरे में रहना पसंद करते हैं परन्तु कुछ किंवदंतियों के अनुसार ये कभी-कभार मनुष्यों के बीच भी भेष बदलकर रह सकते हैं।
  4. इनमें अद्भुत और चमत्कारी शक्तियां होती हैं। ये किसी का भी जीव या वस्तु रूप ले सकते हैं। ये अपनी इच्छा करने मात्र से ही संसार के सभी कार्य कर सकते हैं।
  5. आमतौर पर माना जाता है कि ये सांप के रूप में रहते हैं। ये किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं। जिन्नों की इन शक्तियों को कुछ लोग गलत उपयोग करने के लिए इन्हें वश में करने का प्रयास भी करते हैं।
  6. माना जाता है कि ईश्वर के अलावा इन्हें कोई भी न तो मार सकता है और न ही कंट्रोल कर सकता है। हालांकि ग्रंथों में इन्हें वश में करने के लिए कुछ मंत्र बताए गए हैं। परन्तु उनका प्रयोग खतरनाक हो सकता है।
  7. प्रचलित कथाओं के अनुसार जिन्नों को इत्र की खुशबू और मीठा बहुत पसंद होता है। इसीलिए इत्र लगाकर या कुछ मीठा खाकर कब्रिस्तान, अंधेरे स्थान या गंदी जगहों पर जाने से मना किया जाता है। ऐसा करने पर जिन्न आपके पीछे लग सकते हैं।
  8. यदि ये किसी के पीछे लग जाए तो उसे बचाना लगभग असंभव हो जाता है। उस स्थिति में गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए। हनुमानजी, भैरव या मां काली की शरण में जाने से भी तुरंत राहत मिलती है
  9. जिन्न ऐसे लोगों पर अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर पाते जो बहुत ही धार्मिक व्यक्ति हों एवं लगातार ईश्वर में मन लगाए रखते हों, निष्पाप हों और दूसरों के भले की बात सोचता हों।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2023 12:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola