Sunil Sharma
Read More
व्यवसाय में अचानक ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है तो कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार विमर्श कर ले। उपाय- सफेद आहार ग्रहण करें।
कल के राशिफल (Kal ka Rashifal, 25 January 2023) के अनुसार किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए मित्रता में कुछ दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को परिवार के समक्ष उजागर करने के लिए समय उत्तम है। उपाय- रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
यह भी पढ़ेंः Swapna Vichar: सपने में दिखे यह चीज तो पक्का खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे
व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए एक चुनौती रहेगी। उपाय- सफेद पुष्प पानी मे डालकर स्नान करें।
सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं में समय व्यतीत करने तथा उचित योगदान देने से आपको खुशी और नई ऊर्जा महसूस होगी। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होंगे। समय मनोरंजन तथा हास परिहास में भी व्यतीत होगा। उपाय- नम: शिवाय का जाप करें।
पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।