Surya Nakshatra Parivartan: ज्योतिष गणना के अनुसार, रविवार 8 जून, 2025 की सुबह में 07:26 AM बजे ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करें। आपको बता दें कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और सूर्य जिस नक्षत्र यानी मृगशिरा में गोचर करेंगे, उसके स्वामी मंगल हैं। मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा माना गया है।
आपको बता दें, सूर्य के मंगल के नक्षत्र में गोचर से एक दिन पहले यानी 7 जून को मंगल ग्रह सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। यह एक शुभ संयोग है कि एक तरफ मंगल ग्रह सूर्य की राशि में विराजमान रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर मंगल के नक्षत्र में सूर्यदेव गोचर करेंगे। गोचरों के इस संयोग से दोनों ग्रह बली होकर राशियों को शुभ फल देने में सक्षम होंगे। ये दोनों गोचर आत्मविश्वास, सक्रियता और नई शुरुआतों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।
मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसर, मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में सूर्य गोचर से जातकों में आत्मबल और सक्रियता बढ़ जाती है, क्योंकि दोनों ही अग्नि तत्व से संबधित है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों की किस्मत सोने जैसी दमकेगी। इन 3 राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और अन्य काम-धंधे और स्रोतों से अपार धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश ऊर्जा और जोश का नया संचार करेगा। यह समय कार्यक्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ने का है। जो लोग नई दिशा में करियर शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग किसी लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट को गति दे पाएंगे और इसका सीधा लाभ धन प्राप्ति के रूप में दिखेगा। संपर्क और नेटवर्किंग के माध्यम से भी लाभ की संभावनाएं रहेंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवतंन आत्मबल को नई दिशा देगा। कार्यस्थल पर प्रभावशाली उपस्थिति बनी रहेगी और नेतृत्व की क्षमता के कारण विशेष पहचान मिलेगी। जो लोग साझेदारी या टीम के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता के साथ-साथ आकस्मिक लाभ की स्थिति भी बन सकती है, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। विशेषकर जिन लोगों का कार्य यात्रा, प्रशिक्षण या विदेश से संबंधित है, उनके लिए समय बेहद अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे भविष्य में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। कारोबारियों के लिए यह समय किसी बड़े सौदे या विस्तार की ओर इशारा कर रहा है, जिससे आय में वृद्धि के संकेत मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Gold Ring: सावधान! क्या आप भी इस उंगली में पहनते हैं सोने की अंगूठी? आज ही उतारें, वरना…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
9 mins agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines