Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान दिया गया है। जिन लोगों के ऊपर सूर्य देव मेहरबान होते हैं, उनके आत्मबल, ज्ञान, शक्ति, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और धन-संपत्ति में सदा बढ़ोतरी होती है। साथ ही समाज में उनके काम को नई पहचान मिलती है। हालांकि जब-जब सूर्य देव राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कर्मफल दाता शनि को अनुराधा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। चलिए जानते हैं शनि के नक्षत्र में सूर्य के कदम रखने से किन-किन राशियों के जातकों को 19 नवंबर 2024 तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना मेष राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता नहीं मिलेगी। कारोबारियों को अचानक धन हानि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी।
मिथुन राशि
शनि देव के नक्षत्र में गोचर करना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातक पुराने कर्ज चुकाने में सफल नहीं होंगे, जिसके कारण तनाव रहेगा। कारोबारियों के महत्वपूर्ण काम पूरे नहीं हो पाएंगे, जिसके कारण कोई बड़ी डील हाथ से भी निकल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आएंगे, जिसकी वजह से पिता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!
तुला राशि
अनुराधा नक्षत्र में बुध गोचर से तुला राशि के जातकों की सोच और दृष्टिकोण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऑफिस में बढ़ते काम के कारण नौकरीपेशा जातकों को तनाव रहेगा, जिसके कारण तबीयत भी खराब हो सकती है। संपत्ति में निवेश करना कारोबारियों के लिए इस समय सही नहीं रहेगा। भविष्य में तगड़ा नुकसान हो सकता है।
धनु राशि
नौकरी बदलने का फैसला इस समय धनु राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। कारोबारी मीटिंग्स असफल रहेंगी, जिससे बड़ा नुकसान होगा। नए कस्टमर न मिलने से दुकानदारों की सेल में वृद्धि नहीं होगी। स्टूडेंट जातकों का दोस्तों से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण टीचर के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा एग्जाम में भी अच्छे अंक प्राप्त नहीं होंगे।
मीन राशि
19 नवंबर 2024 तक मीन राशि के जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को पैसों की तंगी के कारण मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ में बनी सुख-शांति भंग हो जाएगी। परिवारवालों के बीच लड़ाई होने की संभावना है। छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी, जिससे विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज दोपहर में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines