---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: आज दोपहर में गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही समय

Kaalchakra News24 Today: खुशियों के प्रतीक दीवाली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार आज यानी 2 नवंबर 2024 को देशभर में गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गोवर्धन पूजा के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिंदू धर्म के लोगों के लिए पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का खास महत्व है। इस 5 दिनों के दौरान लोगों के घरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। नियमित रूप से देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ घर व दुकानों को लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। देश के कई राज्यों में गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण, गऊ माता, गोवर्धन पर्वत और अन्न की पूजा का विधान है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको गोवर्धन पूजा के महत्व और पूजा के सही शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इंद्र देव एक बार ब्रजवासियों से नाराज हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने भारी बारिश की थी। ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। इसी के बाद से हर साल ब्रजवासी गोवर्धन पूजा का पर्व मना रहे हैं। इस दिन श्रीकृष्ण का आभार प्रकट करने के लिए पूजा की जाती है। साथ ही भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट भोग में रोटी, कढ़ी, पूरी, चावल, सब्जी सहित 56 तरह के भोजनों का पहाड़ बनाया जाता है, जिसे अन्नकूट कहते हैं।

ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार प्रतिपदा तिथि का आरंभ 1 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट से हो गया है, जिसका समापन 2 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा का पर्व आज यानी 2 नवंबर 2024 को मनाना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

राहुकाल- आज सुबह 9 बजे से 10:30 तक

यमगणज काल- आज दोपहर 1:27 से लेकर दोपहर 2:50 तक

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त- आज दोपहर 3:23 से लेकर शाम 5:35 तक

अभिजीत मुहूर्त- आज सुबह 11:42 से लेकर दोपहर 12:26 तक

---विज्ञापन---

चर लग्न- आज दोपहर 12:04 से लेकर दोपहर 1:27 तक

अमृत लग्न- आज दोपहर 2:50 से लेकर शाम 4:12 तक

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2024 10:53 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola