Surya Gochar 2025: नवग्रहों में से एक सूर्य को शास्त्रों में विशेष स्थान दिया गया है, जिसे ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य देव हर 30 दिन में दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी सूर्य की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों की इच्छा शक्ति, नेतृत्व गुण, पिता संग रिश्ता, पद, आत्मा और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 6 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्य ने धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले वह श्रवण नक्षत्र में मौजूद थे। आइए जानते हैं इस बार सूर्य गोचर से किन राशियों को मोटा फायदा होने की संभावना है।
धनिष्ठा नक्षत्र का महत्व
मंगल देव को धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी ग्रह माना जाता है, जो ऊर्जा, साहस और कार्यक्षमता के दाता हैं। धनिष्ठा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 23वां स्थान प्राप्त है, जो कि 114 तारों से मिलकर बना है। जिन लोगों का जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में होता है, वो परिश्रमी और पराक्रमी होते हैं। समय के साथ इन लोगों को शोहरत के साथ-साथ अपार धन की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा इन लोगों को अपने भाई-बहन से ज्यादा लगाव रहता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम; चंद्र की कृपा से मिलेगी सफलता, शोहरत और धन!
आज से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य!
मेष राशि
धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य गोचर से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। छात्रों के साहस, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। टीम के साथ मिलकर काम करेंगे, तो नौकरीपेशा जातकों का हर कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है, आज से उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना है। भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आएगी।
सिंह राशि
सूर्य देव की विशेष कृपा से सिंह राशि के जातकों का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। भाई के साथ समय बिताने से अविवाहित जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में चल रही परेशानियों का समाधान जल्द मिल जाएगा, जिसके बाद अटकी हुई डील पूरी हो जाएंगी। दुकानदार और नौकरीपेशा जातकों के सोर्स ऑफ इनकम में वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
वृश्चिक राशि
बड़े भाई या बहन की मदद से युवा वर्ग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पत्नी के साथ समय बिताने से विवाहित लोगों को बेहद खुशी होगी और संबंधों में सुधार होगा। दुकानदारों के सोर्स ऑफ इनकम में इजाफा होगा, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सेहत के लिहाज से आने वाला समय उम्रदराज जातकों के लिए सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines