हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावधान! 16 जुलाई से 3 राशियां हो जाएं सतर्क, सूर्य के राशि परिवर्तन से रुक सकती है तरक्की

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, सूर्य 16 जुलाई 2024 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों असर होंगे। उनके राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर नेगेटिव असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर होंगे?

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, आरोग्यता, मस्तिष्क, नेतृत्व, अनुशासन, पिता, शरीर, सरकार, हृदय, दाहिना नेत्र, राजनीति और राजसत्ता आदि का कारक ग्रह माना गया है। इनके राशि परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम और इन सभी पहलुओं पर विशेष असर होते हैं। 16 जुलाई 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वे चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिसका 5 राशियों पर सकारात्मक असर होंगे, वहीं 3 राशियों को जातकों को बेहद संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

कर्क राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के जीवन पर कर्क राशि में सूर्य गोचर का प्रतिकूल असर होने के योग बन रहे हैं। आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। रिश्तों पर नकारात्मक असर होने के योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ सकता है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है। अनावश्यक खर्च से आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ सकती हैं। गलत निर्णयों से कारोबार में गंभीर नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातक काम के बोझ से परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि:

कर्क राशि में सूर्य गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन पर गहरा नकारात्मक असर हो सकता है। आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में बाधाएं आएंगी। आलस बढ़ेगा, काम को टालने की प्रवृत्ति से नुकसान होगा। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों पर लापरवाही के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। अभी यात्राओं को टालें, दुर्घटना के योग हैं। स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। संभलकर रहें। वाणी में कर्कशता आने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों पर कर्क राशि में सूर्य गोचर का प्रभाव उनके अनुकूल नहीं दर्शा रहा है। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसका असर हर काम पर दिखेगा। व्यापारिक कार्यों में टालमटोल करने से गंभीर धन हानि के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट्स में बाधाएं आ सकती हैं। बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मित्रों से अनबन या झगड़ा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मसले पर कानूनी झंझट में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या विशेष कर नींद न आने की परेशानी से जूझना पड़ सकता है। समय पर उपचार न करने से समस्या गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: क्या आपके हाथ में भी बनी है ऐसी रेखा, खुल जाएगी किस्मत, लग सकती है करोड़ों की लॉटरी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ये शुभ ग्रह हो जाते हैं खराब, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को न दें दूध, दही, हल्दी समेत ये 5 चीजें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola