---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान, 365 दिन बाद कर्क राशि में विराजमान होंगे ग्रहों के राजा

Surya Gochar 2024: 16 जुलाई 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रहों की रानी चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्यदेव के गोचर से 5 राशियों का भाग्योदय होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: सूर्यदेव का राशि परिवर्तन सभी राशियों की जातकों के जीवन को गहराई से प्रभावित करता हैं। राशिचक्र की 12 राशियों में सूर्य एक-एक महीने लिए गोचर करते हैं। सूर्य अभी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो ग्रहों के राजकुमार बुध की स्वराशि है। अगली राशि जिसमें सूर्य प्रवेश करेंगे, वह है कर्क। यह ग्रहों की रानी चंद्रमा की स्वराशि है। ग्रहों के राजा सूर्य मंगलवार 16 जुलाई, 2024 को कर्क राशि में प्रविष्ट होंगे। कर्क राशि में सूर्य गोचर से 5 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

कर्क राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में सूर्य गोचर भाग्योदय का समय हो सकता है। व्यक्तित्व में नया निखार आएगा,आमदनी के नए उपायों से धन का प्रवाह तेज होगा। जीवन के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। डेयरी उद्योग और खानपान के बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों और दोस्तों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क में गोचर जीवन में एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हो सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार के नए तरीकों पर काम करने भारी लाभ होने की संभावना है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

कर्क राशि:

कर्क में सूर्य गोचर का कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। आपके जमीन-जायदाद के मसले सुलझने के योग हैं। व्यापार में नए निर्णय से काम लेने पर उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और लाभ में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। काम-धंधे में प्रगति होने से जीवनस्तर में सुधार होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। विचारों में स्थिरता आएगी। बेरोजगारों को उनकी पसंद का रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स भी अच्छे रैंक से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारियों को उनके काम से पहचान मिलेगी। कारोबार में विस्तार होने से मुनाफा बढ़ने के योग हैं। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझने के योग हैं।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के जीवन से दुविधाएं समाप्त होने के योग हैं। इससे काम में प्रगति होगी। आपके धन कमान के प्रयास बेहद सफल होंगे। धन का प्रवाह सुदृढ़ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कारोबार में प्रगति होगी, प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों की क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी, आपको योग्यता सिद्ध करने के कई मौके मिलेंगे। लव लाइफ में मजबूती आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन ग्रहों के कारण समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, करें ये उपाय

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों का हौसला होता है माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा, चुनौतियों का करते हैं डटकर सामना

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 21, 2024 07:39 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola