Surya Gochar 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देवता को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। एक निश्चित अंतराल के बाद सूर्य देवता अपनी चाल बदलते हैं, जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज से दो दिन बाद सूर्य देवता एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे। 16 जुलाई को सुबह 11:29 मिनट पर सूर्य देवता मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं सिंह राशि के स्वामी यानी सूर्य के चाल बदलने से किन पांच राशियों के लोगों के जीवन में परेशानियों का आगमन होगा।
मेष राशि
दुकानदारों के लिए ये हफ्ता कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। मुनाफा न होने के कारण आप परेशान भी रह सकते हैं। जो लोग हेल्थ सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। जॉब न होने के कारण आपको तनाव रहेगा, जिससे आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से मीन तक, कल कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल
कर्क राशि
इस समय कर्क राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं है, जिसकी वजह से हर काम के सफल होने की संभावना कम है। बिजनेसमैन को कोर्ट के किसी मामले में असफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को चोट लग सकती है, जिसकी वजह से खर्चा बढ़ेगा।
तुला राशि
ये समय तुला राशि के जातकों के लिए उत्तम नहीं है। जो लोग खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई अशुभ खबर सुनने को मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए भी ये हफ्ता कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। पार्टनर से बढ़ती दूरियों की वजह से आपको तनाव रहेगा। इसके चक्कर में आपकी बच्चों से भी लड़ाई हो सकती है।
मिथुन राशि
ऑफिस में अधिकारी आप के काम में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको बॉस के ताने भी सुनने पड़ सकते हैं। बिजनेसमैन को उनका पार्टनर ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में धोखा दे सकता है। इसकी वजह से आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
सिंह राशि
सरकारी नौकरी कर रहे जातकों की सेहत खराब हो सकती है। बिजनेसमैन इस समय कोई भी कागज बिना पढ़े साइन न करें। नहीं तो आपको धन हानि हो सकती है। दुकानदार काम और लव लाइफ के बीच संतुलन बनाकर रखने का प्रयास करें। अन्यथा पार्टनर से अनबन हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Numerology: फोन नंबर में ये 3 अंक भी बिगाड़ सकते हैं आपका भाग्य! गलती से भी न खरीदें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines