Grah Gochar Rashifal: आज 12 नवंबर, 2025 को सूर्योदय होने से पहले सूर्य और चंद्रमा ने वैधृति योग का निर्माण किया. द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्योतिषीय घटना सुबह के 04:48 AM बजे हुई है. जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष कोण और नक्षत्र में स्थित होते हैं, तब वैधृति योग बनता है. ज्योतिष में यह एक प्रभावशाली योग माना गया है, जो परिस्थितियों के अनुसार शुभ या अशुभ परिणाम देता है. आमतौर पर यह योग अधिकांश राशियों के लिए कई मुश्किलें उत्पन्न करता है, लेकिन इस बार यह 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं.
मेष राशि
वैधृति योग मेष राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आया है. आज के दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी. अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. वर्कप्लेस पर सीनियर से सराहना मिल सकती है. आर्थिक रूप से भी दिन शुभ रहेगा. निवेश या नई शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, संतुलित दिनचर्या अपनाने से लाभ होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वैधृति योग अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके प्रयास रंग लाएंगे और तरक्की के योग बनेंगे. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. किसी पुराने मित्र या सहयोगी से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. नए अवसरों को पहचानने और उनका लाभ उठाने का यह सही समय है. यदि आप नेतृत्व की भूमिका में हैं, तो आपके निर्णय संगठन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं.
धनु राशि के जातकों के लिए वैधृति योग सौभाग्यशाली रहेगा. यह समय आपके करियर और वित्तीय प्रगति के लिए विशेष रूप से अनुकूल है. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलेगी. काम योजनाओं के अनुकूल फल देने लगेंगी. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. फैमिली मेंबर का सहयोग प्राप्त होगा. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. यात्राओं से लाभ संभव है. सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी यह समय उपलब्धि और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.