हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Budh Yuti: 15 मई से पहले 3 राशियों की मौज, बनी रहेगी सूर्य-बुध की युति

Surya Budh Yuti 2025: 23 मई से पहले ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध की युति बन रही है जिससे 3 राशियों के लोगों की जिंदगी में बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन
सूर्य बुध की युति

Surya Budh Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक राशि में दो ग्रह विराजमान रहते हैं तो दोनों ग्रह मिलकर युति का निर्माण करते हैं। वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध, मेष राशि में विराजमान हैं। मंगल की राशि मेष में विराजमान रहकर बुध और सूर्य ग्रह युति का निर्माण कर रहे हैं। दोनों ग्रह की युति को बुधादित्य योग भी कहा जाता है। 15 मई को वृषभ राशि में सूर्य गोचर कर लेंगे जिसके बाद दोनों ग्रहों की युति नहीं रहेगी। हालांकि, इससे पहले कुछ राशि के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए बुधादित्य योग लाभकारी साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभदायक रहेगी। आपको कई अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। रुका धन वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। कहीं घूमने की योजना आप दोस्त या परिवार के लोगों के साथ बना सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। लंबे समय जिस परेशानी से परेशान हैं उससे जल्दी मुक्ति मिल सकती है। पर्सनल कार्य पूरे हो सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता हासिल कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिल सकेगा। सरकारी नौकरी से संबंधित लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय मुनाफे वाला रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: सूर्य, मंगल, गुरु और शुक्र चमकेंगे चंद्र की राशि का भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कैसा रहेगा पूरा महीना

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध-सूर्य की युति अनुकूल साबित हो सकती है। जीवन से नकारात्मकता दूर हो सकेगी। लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। खुद के लिए समय निकाल सकेंगे। बिना वजह के तनाव से दूर रहेंगे। सेहत पहले से बेहतर हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola