हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Gochar Rashifal: 6 नवंबर से इन 3 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने होंगे शुरू, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से होगा कमाल'

Surya Gochar Rashifal: 6 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन के बाद सूर्यदेव विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो गुरु बृहस्पति के नक्षत्र है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस सूर्य गोचर से 3 राशियों के जातकों जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने शुरू होंगे और आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar Rashifal: समय-समय पर ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव न केवल राशि परिवर्तन बल्कि एक निश्चित समय नक्षत्र परिवर्तन भी करते है, जिसका देश-दुनिया, मौसम सहित सभी राशियों पर काफी गहरा असर होता है. इस माह में सूर्यदेव अपना पहला नक्षत्र परिवर्तन गुरुवार 6 नवंबर, 2025 को करने वाले हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन इस तारीख को दिन में 02:59 PM बजे होगा है और वे स्वाति से विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और यह नक्षत्र तुला और वृश्चिक राशियों में विस्तृत है. गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में सूर्य का गोचर बृहस्पति को ही होना भी बेहद मायने रखता है. इस गोचर से जातकों को ज्ञान, सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. वहीं, 3 राशियों के जातकों को धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू होंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

6 नवंबर को वाले सूर्य गोचर के बाद मेष राशि के जातकों के लिए नया अवसर खुलने वाला है. आप आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. निजी जीवन में शांति मिलेगी और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा. इस समय आपके नेतृत्व कौशल निखरेंगे. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. दांपत्य जीवन में समझ और स्नेह में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की एक सबसे आश्चर्यजनक घटना, जिसने भी सुना वो हो गया भौंचक

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ है. पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है. परिवार में सम्मानी वातावरण बनेगा. करियर में उल्लेखनीय उन्नति देखने को मिलेगी. जहां सम्मान बढ़ेगा, वहां आपकी सामाजिक छवि और मजबूत होगी. नए अवसर आपके कदम चूम सकते हैं. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है. इस समय आप अपने कार्यों में ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझ बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर भी इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. लंबित योजनाएं पुनरारंभ होंगी, धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और व्यापार या नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है. पारिवारिक रिश्ते सुधरेंगे और आप अपने प्रयासों में नई गति अनुभव करेंगे. नए निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी. नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे. स्वास्थ्य के मामले में राहत महसूस होगी. मानसिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 प्रकार के लोगों से हमेशा रहें सावधान, इंसान की जड़ों को कर देते हैं खोखला

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola