हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Gochar: सूर्य ने किया मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को करियर-कारोबार से मिलेगा अपार धन

Surya Gochar: 8 जून 2025 की सुबह सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे जातकों की जिज्ञासा, नेतृत्व क्षमता और खोजी प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मंगल के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर 3 राशियों को उच्च पद, सरकारी लाभ और आर्थिक प्रगति के अवसर प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Surya Gochar: रविवार 8 जून 2025 की सुबह 7:26 AM बजे से सूर्य ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके है। सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। सूर्य की किरणें और ऊर्जा मृगशिरा नक्षत्र की प्रकृति से प्रभावित होंगी, जो मानव जीवन पर जिज्ञासा, मानसिक गतिशीलता और खोजी प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं और सूर्य की तरह वे भी अग्नि तत्व से प्रभावित ग्रह हैं।

मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य गोचर का महत्व

मंगल ग्रहों के सेनापति हैं और सूर्य ग्रहों के राजा है। जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करते हैं, वे काफी मजबूत स्थिति में होते हैं। इससे व्यक्ति को उच्च पद या सरकारी स्त्रोतों से लाभ मिल सकता है। लीडरशिप की चाहत रखने वाले लोगों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही जातक की कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं। सरकारी सहायता, टैक्स लाभ या पुराने फंसे पैसे की वापसी संभव हो सकती है।

ये भी पढ़ें: छोटी सी ये ‘2 गुप्त दान’ दिलाएगी शनि-मंगल दोष से मुक्ति, शनिवार को हनुमान मंदिर में करें ये उपाय

विज्ञापन

मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर एक प्रभावशाली ज्योतिषीय घटना है क्योंकि मृगशिरा नक्षत्र मंगल ग्रह के अधीन है, जो ऊर्जा, जोश और साहस का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य स्वयं आत्मबल, नेतृत्व और सत्ता का प्रतीक है। ये दोनों ग्रह आपस में परम जब ये दोनों अग्नि तत्व से जुड़े ग्रह मिलते हैं, तो जीवन में गतिशीलता और उपलब्धियों की संभावना बढ़ती है।

मेष राशि

सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत लेकर आ रहा है। खासकर करियर और प्रोफेशनल लाइफ में यह समय कुछ नया शुरू करने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। यदि आपने पहले कोई प्रोजेक्ट शुरू किया था जो अधूरा रह गया था, तो अब उसे दोबारा शुरू करके सफलता पाई जा सकती है। इस समय आप साहसिक फैसले लेने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम लेने का मन बनेगा और ऐसे निर्णय आपको भविष्य में अच्छे लाभ दे सकते हैं।

विज्ञापन

मीडिया, डिफेंस, खेल, मार्केटिंग या नेतृत्व से जुड़ी नौकरियों में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की और पहचान पाने का अवसर है। यह समय अपने ज्ञान को बढ़ाने, कुछ नया सीखने और अपने संपर्क बढ़ाने के लिए बहुत उत्तम है। नेटवर्किंग से आपको जल्द ही बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य गोचर धन, लाभ और सामाजिक मान-सम्मान से जुड़ा हुआ है। इस गोचर से आपकी आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, जैसे प्रमोशन, बोनस, अतिरिक्त आय, या फिर कोई पुराना निवेश अब आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। जिन योजनाओं पर आपने पहले मेहनत की थी, वे अब फल देने वाली हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके काम को पहचान देंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

साथ ही, यह समय आपके लिए प्रभावशाली और उच्च पदों पर बैठे लोगों से मिलने और उनके साथ संपर्क बनाने का भी है। ऐसे लोग आपकी मदद कर सकते हैं या नए अवसर दिला सकते हैं। यह समय आपकी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें, टीमवर्क को महत्व दें और अपने आसपास के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश साझेदारी, विवाह और करियर में बड़े बदलाव का संकेत दर्शा रहा है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो किसी महत्वपूर्ण डील या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय शुभ है। अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं और विवाह की बातों में तेजी आएगी। जो पहले से विवाहित हैं, उनके रिश्तों में यदि कोई तनाव था तो वह कम हो सकता है।

विज्ञापन

करियर के लिहाज से यह समय बदलाव भरा रहेगा। कोई नई नौकरी मिल सकती है या फिर वर्तमान नौकरी में ऊँचा पद मिल सकता है। विदेश से जुड़े कामकाज में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस समय पारदर्शिता और स्पष्टता को प्राथमिकता दें, खासकर व्यवसाय और दांपत्य जीवन में। दूसरों के विचारों को सुनना और समझना भी आपकी सफलता में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें: स्त्रियों के पैरों के अंगूठे पर बाल सौंदर्य दोष है या सौभाग्य का संकेत? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola