हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Gochar: 4 दिन बाद राहु के नक्षत्र में बैठेंगे सूर्य, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर

Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज से 4 दिन बाद 22 जून, 2025 से ग्रहों के राजा सूर्य मृगशिरा से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, राहु के आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन

Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य अभी मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और आज से 4 दिन बाद रविवार 22 जून 2025 की सुबह में 6 बजकर 28 मिनट पर वे इस नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अभी जिस नक्षत्र में सूर्य विराजमान हैं, उसके स्वामी मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र में सूर्य गोचर अच्छा माना गया है। वहीं, 22 जून से सूर्य जिस नक्षत्र यानी आर्द्रा में जाएंगे, उसके स्वामी राहु हैं।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, राहु के साथ सूर्य का संयोग अक्सर अच्छा नहीं होता है। राहु के नक्षत्र आर्द्रा में सूर्य गोचर का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इस दौरान बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: मूर्ख व्यक्ति सहित इन लोगों को सलाह देना है अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मारना, भूलकर भी न करें ये गलती

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर मानसिक अशांति लेकर आ सकता है। चूंकि आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि में ही आता है और राहु का प्रभाव भ्रम और चिंता को बढ़ाता है, इसलिए आपको विचारों में उलझन और असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, विशेषकर करियर और निवेश से जुड़े मुद्दों में। पारिवारिक वातावरण में भी कुछ असहमति हो सकती है, इसलिए संवाद में संयम रखें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग फायदेमंद रहेगा।

उपाय: रोज सुबह या शाम केसमय शांत स्थान पर बैठकर ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों से मतभेद की संभावना है। आपकी मेहनत का फल अपेक्षित रूप से नहीं मिल पाएगा जिससे मन में निराशा आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट संबंधी समस्याएं या नींद की कमी परेशान कर सकती है। आपको चाहिए कि इस समय अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें और हर निर्णय सोच-समझकर लें।

उपाय: शनिवार को एक नीले फूल और थोड़े से काले तिल लेकर अपने सिर के ऊपर से 7 बार फिरा कर किसी बहते जल या पीपल के नीचे छोड़ दें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का समय निजी जीवन में उथल-पुथल ला सकता है। वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों में अविश्वास या अनावश्यक बहस हो सकती है। राहु का प्रभाव गलतफहमियों को बढ़ा सकता है, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है। इस समय शांत रहकर स्थिति को संभालना आवश्यक होगा। साथ ही, विदेश यात्रा या कानूनी मामलों में कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालना बेहतर होगा। आध्यात्मिक क्रियाओं में मन लगाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

उपाय: मंगलवार या शनिवार को एक नींबू और एक नारियल लेकर सिर से 7 बार फिरा लें और उसे किसी बहते जल में प्रवाहित करें। ‘दुर्गा चालीसा या ‘राहु कवच’ का पाठ करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धन होगा आपकी ओर आकर्षित, बुरे सपने आने हो जाएंगे बंद; रात में करें ये सरल उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola