---विज्ञापन---

Sun Transit 2024: 16 नवंबर को शुक्र के प्रभाव से मुक्त होंगे सूर्य, मंगल की राशि में गोचर से करेंगे 3 राशियों का महाकल्याण!

Sun Transit 2024: 16 नवंबर, 2024 को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल, सूर्यदेव के मित्र हैं। इस कारण, यह गोचर 3 राशियों के लिए सौभाग्य, समृद्धि, धन लाभ और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान लेकर आएगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Sun Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त है। वे सभी ग्रहों के स्वामी और नियंत्रक माने गए हैं। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा, मंगल और गुरु बृहस्पति उनके मित्र ग्रह हैं, जबकि शुक्र, शनि और राहु उनके विरोधी ग्रह हैं। सूर्य और शुक्र की शत्रुता की मूल वजह एक-दूसरे का देव और दानव से होना है। वहीं शनि और सूर्य में पुत्र और पिता का वैर है, जबकि राहु की शत्रुता समुद्र मंथन के बाद अमृत बंटवारे की घटना से जुड़ी है। यहां चर्चा शुक्र और सूर्य की हो रही है, जो एक-दूसरे के परम शत्रु हैं।

सूर्यदेव अभी तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य शत्रु ग्रह की राशि में होते हैं या दृष्ट होते है, तो पीड़ित हो जाते हैं। परिणामस्वरूप वे अपना फल सही से नहीं दे पाते हैं। 16 नवंबर, 2024 को सूर्यदेव तुला राशि से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र के प्रभाव से मुक्ति पा लेंगे। शुक्र के प्रभाव से मुक्त होने और मित्र मंगल की राशि में सूर्य गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन, 3 राशियों के जातकों के ऊपर इस गोचर का सबसे अधिक असर होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक संक्रांति आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और पुराने व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। उद्योगपतियों के लिए यह समय विस्तार का रहेगा। नए कारखाने खोलने या पुराने कारखानों का विस्तार करने के लिए यह समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी: वर्तमान में नौकरी कर रहे जातकों को स्थानांतरण या पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी, रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन कर वृश्चिक में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों की धन संपत्ति में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति जैसे जमीन और मकान खरीदने के लिए यह समय शुभ है। आपके धन कमाने के लिए किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। ग्राहक वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार की यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
स्टूडेंट के करियर और जॉब के मामले में प्रगति होगी। नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों को जल्द ही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं, लव लाइफ में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के उद्योग-धंधों में विस्तार होगा और मुनाफा बढ़ेगा। नए निवेश लाभदायक साबित होंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, धन कमाने के नए-नए रास्ते खुलेंगे। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। ग्राहक-वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार के लिए यात्राएं सफल रहेंगी। नए कान्ट्रैक्ट होने की संभावनाएं है। स्टूडेंट के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आपको अच्छे कॉलेज में दाखिल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 29, 2024 11:39 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola