---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2024: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य करेंगे बुध की राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2024: साल 2024 में मिथुन संक्रांति 15 जून को पड़ रही है, जब ग्रहाधिपति सूर्य वृषभ राशि से अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। वे मिथुन राशि में 30 दिनों तक रहेंगे, जिसका व्यापक असर होगा और 5 राशियां विशेष तौर पर लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: सूर्य 12 महीने के गोचर से अपना राशि चक्र पूरा करते हैं और प्रत्येक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का वार्षिक गोचर मेष राशि से शुरू होता है और मीन गोचर से समाप्त होता है। मिथुन, राशि चक्र की तीसरी राशि है, जिसके स्वामी ग्रह बुध हैं। सूर्य इस राशि में 15 जून, 2024 को प्रवेश करेंगे। ग्रहों के स्वामी का मिथुन राशि में गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

मिथुन में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर मिथुन में सूर्य गोचर बहुत अनुकूल प्रभाव पड़ने के योग हैं। प्लानिंग के साथ किए गए सफल होंगे। अटके हुए काम भी पूरे होने के योग दर्शा रहे हैं। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। धन अर्जित के प्रयास में सफलता मिल सकती है, लेकिन अभी निवेश करने में उतावलापन न करें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

मिथुन राशि में सूर्य गोचर के असर से कन्या राशि के जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आर्थिक संपन्नता के उपाय सफल होंगे। धन संकट के कारण बंद या रुके हुए काम में तेजी आएगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए चुनाव में जीतने के योग बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी होने की संभावना है। घर के बुजुर्ग की सलाह पर काम करने से पारिवारिक मुद्दों के सुलझने के योग बन रहे हैं। व्यावसायियों के कामकाज में विस्तार होगा, मुनाफे का मार्जिन बढ़ेगा। आपके उचित प्रयास से आय के नए स्रोत बनेगे। धन बचत के प्रयास भी सफल होंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन की चुनौतियां समाप्त होने के योग बन रहे हैं। मन में सोचा हुआ काम पूरा होगा, नई कार्ययोजना बनेगी, जो दूरगामी सफलता दिलाने में सहायक होगी। आय में बढ़ोतरी होने से जीवन स्तर ऊंचा होगा। स्टूडेंट्स जातकों को स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है। कारोबार में किया गया मेहनत अच्छे परिणाम देगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मिथुन में सूर्य गोचर का उनके जीवन की दिशा को निर्धारित करने वाला सिद्ध हो सकता है। धन अर्जन के उचित प्रयासों से रुपयों-पैसों की तंगी दूर होगी, आर्थिक सबलता बढ़ेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभकारी होंगी। बड़े भाई के सहयोग से नौकरी पाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 5 उपायों से हट जाएगा आंख का चश्मा, इस ग्रहों के प्रसन्न होने से बढ़ जाएगी नेत्र ज्योति

ये भी पढ़ें: केतु की कुदृष्टि, 3 राशियों की जिंदगी में होगी उथल-पुथल, करें 2 उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 27, 2024 10:59 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola