हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: 2 मार्च से शुरू होगा इन 4 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, शुक्र चलने वाले हैं टेढ़ी चाल!

Grah Gochar 2025: 2 मार्च 2025 से 4 राशि वालों के जीवन का सबसे अच्छा समय आने वाला है। इस दौरान ये राशि वाले लोग खूब लाभ कमाएंगे। इसके साथ ही हर क्षेत्र में इनको सफलता भी मिलेगी।

विज्ञापन
शुक्र की वक्री चाल

Grah Gochar 2025: धन और यश वैभव के दाता शुक्र 2 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में वक्री होने जा रहे हैं। शुक्र हर 18 महीने में वक्री होते हैं। इस कारण इसका असर भी काफी लंबा होता है। इस बार शुक्र 2 मार्च की सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। इसके बाद ये 13 अप्रैल को मार्गी होंगे।

वक्री के दौरान माना जाता है कि ग्रह उल्टी चाल चलने लगते हैं। इस कारण कुछ लोगों को इसके खराब तो कुछ को इसके परिणाम मिलते हैं। इस बार शुक्र कुल 43 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे। शुक्र बेहद सौम्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले ग्रह हैं। ये मीन राशि में उच्च के होते हैं। इस कारण इनका वक्री होना काफी अधिक महत्व रखता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शुक्र का वक्री होना शुभ रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। जब ये वक्री होते हैं तो वृषभ राशि वालों पर इनकी ऊर्जा सीधी और गहरी हो जाती है। इस कारण इस राशि वालों के जीवन में 2 मार्च से धन का आगमन बढ़ेगा। इसके साथ ही भौतिक सुखों का भी आनंद मिलेगा। यश और वैभव में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा हैं। शुक्र का चंद्रमा से अच्छा संबंध माना जाता है। इस कारण कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ दिनों की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान इस राशि वालों फाइनेंशियल ग्रोथ मिलेगी। इसके साथ ही जीवन में भावनात्मक स्थिरता भी आएगी। रिश्तों में हुए पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। इसके साथ ही लाइफ का कंफ्यूजन खत्म हो सकता है।

तुला राशि

आपके लिए यह समय आत्ममूल्यांकन का पीरियड होगा। आपकी रिलेशनशिप इस दौरान अच्छी होगी। फाइनेंस भी बढ़ेगा। इसके साथ ही आप पर्सनल वैल्यू को लेकर गुड डिसीजन ले सकते हैं। जीवन में जो भी चीजें रुकी हुई हैं, वो क्लियर हो सकती हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र वक्री होंगे। इस कारण इस राशि वालों के लिए यह समय शानदार रहेगा। आपके अंदर आध्यात्मिक, भावनात्मक और मानसिक विकास होगा। इसके साथ ही लव लाइफ, करियर और पर्सनल लाइफ को नई डॉयरेक्शन मिलेगी। कोई पुरानी चीज जीवन में वापस आ सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola