---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Vakri 2025: शुक्र चल रहा है उल्टी चाल, अब इन 3 राशियों के अधूरे सपने होंगे पूरे!

Shukra Vakri 2025: आज सुबह मीन राशि में शुक्र देव वक्री हुए हैं जिसका प्रभाव 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत और लव लाइफ आदि पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए शुक्र की उल्टी चाल वरदान साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

Shukra Vakri 2025: धन, प्रेम, लग्जरी लाइफ और भौतिक सुख के दाता शुक्र का शास्त्रों में खास महत्व है। शुक्र देव एक तय समय के बाद वक्री और मार्गी चाल चलते हैं। 12 राशियों के ऊपर शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव पड़ता है उतना ही असर वक्री और मार्गी चाल का भी देश दुनिया पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक आज यानी 2 मार्च 2025, दिन रविवार को प्रात: काल 6 बजकर 4 मिनट पर शुक्र वक्री हो गए हैं। इस समय वो मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके ऊपर शुक्र की उल्टी चाल का बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि

शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है। जब शुक्र देव वक्री होते हैं तो उसका प्रभाव इस राशि के जातकों के ऊपर सबसे पहले पड़ता है। इस बार भी शुक्र की उल्टी चाल से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। एक तरफ जहां भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं, दूसरी तरफ खराब सेहत में सुधार और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली से 2 दिन पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में गोचर 

कर्क राशि

चंद्र देव को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है जिससे शुक्र के अच्छे संबंध रहते हैं। इसलिए शुक्र के इस बार उल्टी चाल चलने से कर्क राशि के जातकों को लाभ होगा। युवाओं की फाइनेंशियल ग्रोथ होगी और करियर में उन्हें ऊंचा मुकाम हासिल होगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उनका जीवनसाथी संग भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा। वहीं, जिन लोगों को अभी तक अपना सच्चा प्यार नहीं मिला है उन्हें जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना है। पुराने रोग के दर्द से मुक्ति मिलेगी और मानसिक शांति का अहसास होगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

आज शुक्र देव मीन राशि में वक्री हुए हैं। इसलिए इस राशि के लोगों के ऊपर शुक्र की उल्टी चाल का शुभ प्रभाव पड़ेगा। युवाओं का धर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा जिससे उनका मानसिक तनाव कम होगा। नौकरीपेशा, कारोबारी और दुकानदारों की आय बढ़ेगी और खराब सेहत में सुधार होगा। कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आई गलतफहमियां दूर होंगी।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 02, 2025 12:12 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola