Shukra Ketu Yuti 2024: जहां हिन्दू धर्म ग्रंथों में शुक्र को असुरों का आचार्य कहा जाता है, वहीं वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य-वैभव, सौंदर्य, कामसुख और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। यदि बात करें केतु ग्रह की तो इसे छाया ग्रह कहा गया है, जो सिर विहीन है। इन दोनों ग्रहों की युति कन्या राशि में होने जा रही है, जब रविवार 25 अगस्त की आधी रात को शुक्रदेव 1 बजकर 24 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
बता दें कि शुक्र जहां एक राशि से दूसरी राशि में 28 दिनों बाद गोचर करते हैं। वहीं, छाया ग्रह केतु 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शुक्र और केतु ग्रह की यह युति लगभग 10 महीने के बाद होने जा रही है। इन दोनों ग्रहों का संगम 18 सितंबर तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र तुला राशि में चले जाएंगे। शुक्र-केतु संगम का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
शुक्र-केतु संगम का राशियों पर असर
वृषभ राशि
शुक्र और केतु की युति आपके लिए काफी अनुकूल साबित हो सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आईटी, कम्प्यूटर और मेडिकल फील्ड से जुड़े जातक विशेष प्रगति करेंगे। कॉस्मेटिक के बिजनेस से जुड़े लोग भी खूब लाभ कमाएंगे। आपका अपना काम शुरू हो सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हर प्रकार के कानूनी विवाद सुलझने के योग हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों के इनकम में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति से भी आय में इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें: भगवान कृष्ण का कालिय नाग को श्राप- ‘जहां भी पीछे मुड़कर देखोगे, वहीं पत्थर के हो जाओगे’, जानिए पूरी कथा
कर्क राशि
शुक्र-केतु युति कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है। व्यापारियों में खूब लाभ होने के योग हैं। विदेश व्यापार से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातक अच्छी सैलरी की जॉब पा सकते हैं। आपके रुके और अटके हुए काम में प्रगति होगी। धन आमद के नए स्रोत से धन-दौलत में वृद्धि होगी। जीवन में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि
शुक्र-केतु संगम के असर से वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आने के योग हैं। आप हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के योग हैं। खूब पैसा कमाएंगे। व्यापारियों के लिए भही ये समय अच्छा है। निवेश से भी लाभ होगा। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपकी स्वास्थ्य समस्याएं सुलझने वाली हैं। मन प्रसन्न रहेगा। लाइफ पार्टनर से चल रही अनबन दूर होने से माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक रहेगा।
ये भी पढ़ें: Nag Panchami: नागदेव ने भाई बन बहन को दी सोने की झाड़ू, राजा ने दे डाली धमकी; जानें फिर क्या हुआ
ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines