Parivartan Rajyoga: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विशेष महत्व प्राप्त है। उन्हें दैत्यों का गुरु माना जाता है और यह शुभ ग्रहों में से एक हैं। शुक्र धन, समृद्धि, वैभव, प्रेम, आकर्षण, वैवाहिक जीवन के सुख और भोग-विलास के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। 28 जनवरी, 2025 से शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में स्थित हैं, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति ग्रह हैं। उच्च अवस्था में शुक्र अपनी पूरी शक्ति और सकारात्मकता के साथ जातकों को लाभ पहुंचाने में सक्षम होते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख, संपन्नता और सौंदर्य का संचार होता है। वहीं, इस समय देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में स्थित हैं, जिसके स्वामी शुक्र हैं और उधर शुक्र भी बृहस्पति की राशि में विराजमान हैं। इस स्थिति के परिणामस्वरूप दोनों ग्रहों के बीच परिवर्तन योग बन रहा है, जो विशेष ज्योतिषीय प्रभाव रखता है।
परिवर्तन राजयोग क्या है?
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके आपसी संबंध सभी राशियों के जातकों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। इन्हीं संबंधों में से एक विशेष योग है ‘परिवर्तन राजयोग’। यह तब बनता है जब दो ग्रह परस्पर एक-दूसरे की राशियों में स्थित होते हैं, यानी एक ग्रह दूसरे की राशि में और दूसरा पहले की राशि में विराजमान होता है। वर्तमान में शुक्र और बृहस्पति यही संयोग बना रहे हैं। इससे दोनों ग्रह की सम्मिलित शक्ति का शुभ असर जातकों के जीवन पर गहराई से प्रभावित करता है।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
शुक्र-गुरु के परिवर्तन राजयोग का राशियों पर असर
वैदिक ज्योतिष में परिवर्तन राजयोग को एक प्रभावशाली योग माना जाता है, जो जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और उन्नति लेकर आता है। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति, शुक्र ग्रह की राशि में और दैत्याचार्य शुक्र, गुरु बृहस्पति की राशि में हैं यानी देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में और शुक्र मीन राशि में स्थित हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह विशेष योग बन रहा है। इसका प्रभाव 5 राशियों पर विशेष रूप से शुभ रहेगा, जिससे उनके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
इस परिवर्तन योग का वृषभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव रहेगा, क्योंकि बृहस्पति स्वयं इस राशि में स्थित हैं। गुरु की कृपा से करियर और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, क्योंकि पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होगी।
सिंह राशि
गुरु और शुक्र के परिवर्तन योग का सिंह राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सामाजिक और पेशेवर जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, या वर्तमान कार्यस्थल पर तरक्की की संभावनाएं बनेंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा, क्योंकि नए प्रोजेक्ट्स और डील्स फाइनल होने की संभावना है। इस अवधि में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे समाज में आपकी छवि और मजबूत बनेगी।
तुला राशि
शुक्र और गुरु के परिवर्तन योग से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा, और रुका हुआ प्रमोशन भी मिल सकता है। आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से यह समय अत्यंत शुभ साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, और घर में किसी शुभ कार्य के आयोजन की संभावना है। जो लोग विदेश में नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, क्योंकि ग्रहों की शुभ स्थिति उनके रास्ते की बाधाएं दूर करेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा, विशेषकर व्यापार और निवेश के मामलों में। व्यापारियों और निवेशकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे करियर में बड़ा उछाल आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, और घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। यदि कोई कानूनी मामला पेंडिंग है, तो इस दौरान आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना अधिक रहेगी।
मीन राशि
शुक्र ग्रह की उच्च स्थिति के कारण मीन राशि के जातकों का भाग्य इस अवधि में चमक उठेगा। इस परिवर्तन योग से जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे और सौभाग्य में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स और रिसर्च करने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, क्योंकि उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और अध्ययन में सफलता मिलेगी। लव रिलेशनशिप में नयापन आएगा और सिंगल जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। इस दौरान आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति और आत्मिक संतोष की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines