हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar: राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा मुनाफा, 20 मई से इन राशियों पर बरसेगा पैसा

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना कई राशियों के लिए शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. अब 20 मई को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करेंगे. शुक्र के इस गोचर से 3 राशियों को अपार पैसा मिल सकता है. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह इस समय मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इसके बाद शुक्र का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में होगा. आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है. राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कई राशियों के लिए अच्छा साबित होगा. शुक्र ग्रह 20 मई 2026, दिन बुधवार को 12 बजकर 37 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है. शुक्र गोचर के प्रभाव से तीन राशियों को करियर -कारोबार में धनलाभ होगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र के गोचर से आपको लाभ होगा. वृषभ राशि वालों को आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी. शुक्र के नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि वालों को अचानक धनलाभ मिल सकता है. आपको शेयर बाजार और निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा. आप करियर में तरक्की करेंगे. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में उन्नती मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Ardh Kendra Yog: सूर्य-शनि ने बनाया अर्धकेंद्र योग, इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, खूब कमाएंगे पैसा

विज्ञापन

मिथुन राशि

शुक्र ग्रह के राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद मिथुन राशि वालों को लाभ होगा. आपको करियर में तरक्की मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें – Adhik Maas 2026: आज से हुई अधिकमास की शुरुआत, जानिए इस पवित्र महीने में क्या करें और क्या नहीं?

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को शुक्र के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. करियर के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. कुंभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. संपत्ति से अचानक से तगड़ा लाभ हो सकता है. कारोबारियों को किसी अच्छी डील के होने से तगड़ा मुनाफा हो सकता है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola