---विज्ञापन---

Venus Transit: 2025 में इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगा धन! 10 बार गोचर करेंगे शुक्र

Shukra Gochar: साल 2025 में शुक्र देव एक या दो नहीं बल्कि 10 बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं अगले साल कब-कब शुक्र की चाल बदलेगी।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2025: नवग्रहों में से एक शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है, जो 25 से 26 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस बीच दो से तीन बार शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन जरूर होता है। शुक्र देव धन, लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख और प्रेम के दाता हैं। जिन लोगों को शुक्र की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। उनके जीवन में सदा खुशी और प्रेम का संतुलन बरकरार रहता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, नए साल में शुक्र देव 10 बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं कि साल 2025 में किस दिन और किस समय शुक्र देव राशि परिवर्तन यानी गोचर करेंगे। इसी के साथ आपको उन तीन लकी राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके जातकों के लिए नया साल वरदान साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

शुक्र ग्रह गोचर 2024

  • 28 जनवरी, मंगलवार को सुबह 07:12 मिनट पर मीन राशि में
  • 31 मई, शनिवार को सुबह 11:42 मिनट पर मेष राशि में
  • 29 जून, रविवार को दोपहर 02:17 मिनट पर वृषभ राशि में
  • 26 जुलाई, शनिवार को सुबह 09:02 मिनट पर मिथुन राशि में
  • 21 अगस्त, बृहस्पतिवार को प्रात: काल 01:25 मिनट पर कर्क राशि में
  • 15 सितंबर, सोमवार को सुबह 12:23 मिनट पर सिंह राशि में
  • 9 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को सुबह 10:55 मिनट पर कन्या राशि में
  • 2 नवंबर, रविवार को दोपहर 01:21 मिनट पर तुला राशि में
  • 26 नवंबर,  बुधवार को सुबह 11:27 मिनट पर वृश्चिक राशि में
  • 20 दिसंबर, शनिवार को सुबह 07:50 मिनट पर धनु राशि में

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत!

मेष राशि

छात्रों को करियर में सफलता हासिल होगी। शादीशुदा लोगों की बचत बढ़ेगी। नए साल की शुरुआत बिजनेसमैन के लिए अच्छी रहेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। पारिवारिक समस्याओं से मेष राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी। साल 2025 के शुरुआत में बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। पेट से जुड़ी समस्या से उम्रदराज जातकों को छुटकारा मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

खुद का घर और कार खरीदने का सपना साल 2025 में धनु राशि के जातकों का पूरा हो सकता है। छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, अगले साल उनके घर नन्हा मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का सपना सच हो सकता है। दुकानदार अपने नाम पर एक और नई संपत्ति खरीद सकते हैं। शादीशुदा जातक अपने परिवारवालों को विदेश घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। नए साल में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

परिवार के सदस्यों के सहयोग के कारण बेरोजगार जातक खुद की दुकान खोल सकते हैं। शेयर बाजार से कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा, जिसके बाद वो मनचाही प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। दुकानदारों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग मीडिया, हेल्थ या फाइनेंस से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 14, 2024 04:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola