Shukra Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों पर शुक्र की कृपा से बरसेगा धन, कम होगा तनाव!

Shukra Gochar 2025: अप्रैल माह खत्म होने से पहले शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 26 अप्रैल को शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे जिसका स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। चलिए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी रहेगा।

Shukra Gochar 2025

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र गोचर

विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है जो भौतिक सुख, भोग विलास, वैवाहिक सुख, शोहरत, कला, प्रतिभा, रोमांस, सौंदर्य, फैशन डिजाइनिंग और काम वासना आदि के दाता हैं। एक तय समय के बाद जब शुक्र देव की चाल बदलती है तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 26 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे जहां पर वह 16 मई 2025 तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर पूरे अप्रैल माह पड़ेगा।

मेष राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से मेष राशि के जातकों को अप्रैल माह में लाभ होने की संभावना है। संतान को परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। उम्रदराज जातकों को किसी पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिलेगा। घर में खुशियां बरकरार रहेंगी। बड़े भाई का रिश्ता तय हो सकता है। नौकरी कर रहे जातक अपने पिता के नाम पर कार खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

अप्रैल के अलावा मार्च माह भी कर्क राशि के जातकों के हित में रहेगा। बच्चों को एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। जो लोग किसी पुराने रोग से परेशान हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। युवाओं का दोस्तों के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। परिवारवालों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो अनबन दूर होने की संभावना है। घर में कोई विवाह योग्य है तो उसका रिश्ता तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति आने वाले हफ्तों में कारोबारी, नौकरीपेशा और दुकानदारों की मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। जो लोग फैशन डिजाइनिंग, मीडिया, हेल्थ या लॉ के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें जल्द जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। दुकानदारों और कारोबारियों की इनकम बढ़ेगी जिसके कारण वो लोन के पैसे आसानी से चुका पाएंगे। घर में परेशानी चल रही है तो परिस्थिति के अनुकूल होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ