Pisces Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य, बुध, गुरु, मंगल, शनि, राहु, केतु, चंद्र और शुक्र यानी 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, आमदनी और हर रिश्ते पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, ग्रहों की विशेष कृपा से मीन राशि के जातकों को इस समय लाभ होगा। खासतौर पर 31 मार्च 2025 तक ग्रहों की कृपा मीन राशि के लोगों के ऊपर बनी रहेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए ये महीना अच्छा रहेगा। ऑफिस में इस महीने आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा।
नौकरी कर रहे जातकों का मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। यदि आप सोच-समझकर फैसला लेंगे तो आपको लाभ जरूर होगा। हालांकि कारोबारियों के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा। महीने के आखिरी दो हफ्ते में किसी के साथ मिलकर आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कारोबारी यात्राओं से भी लाभ होने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मीन राशि के जातकों को मार्च में किन-किन बातों को लेकर सावधान रहना होगा तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।