हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar 2025: धनु राशि में गोचर कर चुके हैं शुक्र ग्रह, इन 3 राशियों का करेंगे बेड़ा पार, जानें

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह बीते 20 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं. शुक्र ग्रह धनु राशि में अस्त अवस्था में हैं. शुक्र ग्रह 13 जनवरी गोचर करेंगे. इस दौरान वह 3 राशियों के लिए शुभकारी सिद्ध होंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह ने अस्त अवस्था में 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में प्रवेश किया है. शुक्र धनु राशि में 13 जनवरी 2026 तक विराजमान रहेंगे. शुक्र ग्रह इसके बाद 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान शुक्र धनु राशि में मौजूद सूर्य के साथ शुक्रादित्य योग बना रहे हैं. करीब सौ साल बाद समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है. यह ग्रह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ रहेगी. इससे जीवन में धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा. आपको साल खत्म होने से पहले कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. करियर के मामले में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपके लिए समय अनुकूल रहेगा. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. अचानक से धनलाभ हो सकता है.

तुला राशि

आपको अचानक से धनलाभ मिल सकता है और करियर में तरक्की मिल सकती है. आपने किसी को कर्ज दिया है तो पैसा वापस मिल सकता है. आपके खर्चों में कमी होगी और आय में वृद्धि होगी. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के बताए उपाय, ब्रह्म मुहूर्त में ये काम करने से बढ़ती है धन-दौलत

धनु राशि

धनु राशि वालों को संपत्ति का लाभ मिल सकता है. आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. जीवन में खुशियां आएंगी और जीवन में बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर आपने मान-सम्मान में वृद्धि होगी और प्रमोशन हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में तरक्की करेंगे. आपको वाद-विवाद से बचना होगा और अपने गुस्से पर काबू रखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola