हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, 16 दिनों तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!

Grah Gochar 2025: 4 जनवरी, 2025 की सुबह में शुक्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस नक्षत्र में सुख और वैभव के स्वामी का गोचर 3 राशियों के लिए बेहद प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है और 16 दिनों तक 3 राशियों को बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियों कौन-सी हैं

विज्ञापन

Grah Gochar 2025: शनिवार 4 जनवरी, 2025 की सुबह में 4 बजकर 47 मिनट पर शुक्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। यह साल 2025 का पहला नक्षत्र गोचर है। 4 जनवरी से शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। शतभिषा नक्षत्र में शुक्र कुल 16 दिनों तक विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रदेव मकर संक्रांति के बाद 17 जनवरी, 2025 को शतभिषा नक्षत्र छोड़ देंगे और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह हैं, उनके राशि और नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों से पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

शतभिषा नक्षत्र में शुक्र गोचर का महत्व

जब शुक्र एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा और गुण बदल जाते हैं। यह परिवर्तन जीवन के उन पहलुओं को प्रभावित करता है, जिनके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष की पुस्तकों में शुक्र को सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य, वैभव, आकर्षण, प्रेम, विवाह, कामसुख और भौतिक सुख-साधनों का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह बताया गया है। शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में गोचर आर्थिक स्थिति, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं पर असर डालता है। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं, यह कुंभ राशि के अंतर्गत आता है, जिसके स्वामी शनि हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

विज्ञापन

शतभिषा नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

शुक्र प्रेम, रोमांस और वैवाहिक जीवन के मुख्य कारक ग्रह हैं। वे इन संबंधों में संतुलन, सामंजस्य और स्थिरता बनाए रखने और सुखमय स्थिति बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र में शुक्र गोचर यूं तो अधिकांश राशियों के लिए अनुकूल है, लेकिन इस नक्षत्र में सुख और वैभव के स्वामी का गोचर 3 राशियों के लिए बेहद प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। इन 3 राशियों के जातकों को 16 दिनों तक बेहद सावधान और संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियों कौन-सी हैं और इन राशियों के जीवन में क्या-क्या नेगेटिव बदलाव आने की आशंका है?

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय तनावपूर्ण रह सकता है। शुक्र वैवाहिक जीवन और साझेदारी के कारक हैं, वे इस राशि के जातकों के रिश्ते और संबंध को प्रभावित करेंगे। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में साझेदारी टूटने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत हैं। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आंखों और त्वचा संबंधी समस्याओं से भी परेशान रहेंगे। किसी भी विवादित मुद्दे में पड़ने से बचें।

विज्ञापन

कन्या राशि

शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है, जो शत्रु, ऋण और रोग से विशेष रूप से संबंधित हो सकते है। नौकरीपेशा जातकों के लिए वर्क प्लेस पर चुनौतियां आ सकती हैं। सहकर्मियों के साथ विवाद और नौकरी में अस्थिरता की आने की आशंका है। अभी किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें, क्योंकि इसे चुकाने में समस्या हो सकती है। पुरानी बीमारियाँ उभर सकती हैं। पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल नहीं रहने के योग दर्शा रहा है। आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं और संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन हानि हो सकती है। किसी कानूनी मामले में फंसने की आशंका है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन और सामाजिक संबंधों में बदलाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं। चोट, दुर्घटना या शारीरिक कमजोरी की संभावना है। थकावट और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola