Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख, भोग-विलास, प्रेम, सौंदर्य और जिंदगी में चमक-दमक का कारक माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाएं, वैभव और सुंदरता लाता है। जब शुक्र ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत होता है, तो उस व्यक्ति को जीवन में अच्छे कपड़े, आभूषण, स्वादिष्ट भोजन, आरामदायक जीवन, स्त्री-संसर्ग, रति सुख जैसे कई सुख मिलते हैं।
इन्हीं सुखों के स्वामी और कारक ग्रह शुक्रदेव रविवार 25 अगस्त, 2024 को 01:24 AM बजे कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि है। इस राशि में स्थित शुक्र को ‘नीच का शुक्र’ कहते है। नीच के शुक्र के राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं। 3 राशियों के जातकों के लिए नीच के शुक्र बेहद पॉजिटिव असरकारी सिद्ध होने वाले हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
नीच के शुक्र का राशियों पर असर
वृषभ राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों की क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी। आपकी कलात्मक प्रतिभा निखरेगी। कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। इससे आपको आमदनी भी हो सकती है। नौकरपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके कारोबारी आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
कन्या राशि
आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। राजनीति और प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों से सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला राशि
कारोबारी यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। यात्राओं से नई डील प्राप्त होने के योग हैं, जो आर्थिक रूप से काफी लाभदायी होगा। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines