---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2024: आज से चमकी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र के धनु गोचर से बरसेगा धन!

Shukra Gochar 2024: 7 नवंबर, 2024 से सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। वे धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इससे 3 राशियों के जातकों के बंद नसीब का ताला खुल सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दैत्याचार्य शुक्र ग्रह सुख, धन, समृद्धि, सौभाग्य, सौंदर्य, रोमांस, कला, भोग-विलास, काम-सुख और जीवन के लगभग सभी सुख-साधनों के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। ये जब राशि परिवर्तन करते हैं, देश-दुनिया सहित जीवन के इन सभी पहलुओं पर बहुत व्यापक असर होता है।

शुक्र ग्रह जब किसी व्यक्ति पर मेहरबान होते हैं, तो उसे धन कुबेर बना देते हैं, क्योंकि इस ग्रह पर और इससे जुड़ी राशियों, वृषभ और तुला, पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती है। गुरुवार 7 नवंबर, 2024 को सुबह होने से पहले ही 3 बजकर 39 मिनट पर सुख के दाता शुक्रदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रविष्ट हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

ज्योतिषियों के मुताबिक, धनु राशि में शुक्र गोचर के दौरान लोगों में सौंदर्य बोध, तार्किक क्षमता और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। व्यापार के काम में विस्तार होता है। धन संचय होता है। जीवन के सुख-मौज में बढ़ोतरी होती है। सुंदर और आकर्षक स्त्री-पुरुष से विवाह होता है। धनु राशि में शुक्र गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ में ठेकुआ क्यों चढ़ाते हैं, क्यों कहते हैं इसे महाप्रसाद, जानें विस्तार से

---विज्ञापन---

शुक्र गोचर का राशियों पर सकारात्मक असर

वृषभ राशि

धनु राशि में शुक्र गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति में मजबूत आएगी। धर्म-कर्म में अभिरुचि बढ़ेगी। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। जॉब और ऑफिस के काम में स्थिरता आएगी। व्यापार में नए अवसर मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आप अधिक आनंदमय और संतुष्ट महसूस करेंगे। लव लाइफ में संबंध में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

धनु राशि में शुक्र गोचर के दौरान तुला राशि के जातकों को प्रचुर आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने मन में सोचे हुए काम में सफल होंगे। व्यापार में पार्टनरशिप में लाभ होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में मन लगेगा। प्रोजेक्ट वर्क के लिए रिवॉर्ड मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में आपसी विश्वास बढ़ेगा, विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन खुश रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अधिक आकर्षक और आत्मविश्वासी बनेंगे। आप अपनी सकारात्मकता से लोगों को प्रभावित करेंगे। पर्याप्त धन लाभ होने की संभावना है। कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। जॉब और ऑफिस के काम के अपने काम में काफी सफल होंगे। अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए कार्यों की शुरुआत होगी। पार्टियों और मनोरंजन के अवसरों का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 07, 2024 02:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola