Grah Gochar: साल 2024 खत्म होने से पहले कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों पर पड़ेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर 2024 को एक साथ सूर्य और शुक्र गोचर करेंगे। 2 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर शुक्र का मकर राशि में गोचर होगा, जिसके बाद शाम में 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा। चलिए जानते हैं ग्रहों के राजा सूर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र के गोचर करने से किन तीन राशियों के जातकों को 2 दिसंबर 2024 तक लाभ होने की संभावना है।
सूर्य-शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि
सूर्य और शुक्र की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों के ऊपर 2 दिसंबर 2024 तक बनी रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को सैलरी बढ़ने का शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों का व्यापार रफ्तार पकड़ेगा, जिससे मोटा मुनाफा होने की संभावना है। नवंबर माह में कर्क राशि के जातकों को पुराने निवेश से अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की हेल्थ आने वाले दिनों तक अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
तुला राशि
कर्क राशि के लोगों के अलावा तुला राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और शुक्र का गोचर करना शुभ रहेगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। बेरोजगार जातकों को किसी अच्छी व बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा कर्ज से भी मुक्ति मिलने की संभावान है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से तुला राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन 2 दिसंबर 2024 तक सुखमय रहेगा। लव रिलेशन में मौजूद कपल के प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। सूर्य और शुक्र के गोचर का सकारात्मक प्रभाव छात्रों पर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
ये भी पढ़ें- Jupiter Transit: 34 दिन तक गुरु बरसाएंगे इन 3 राशियों पर धन, अटके काम भी होंगे पूरे!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines