---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sheetala Ashtami: इस दिन मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, देवी को लगेगा बासी खाने का भोग, व्रत से मिलता है यह फल

Sheetala Ashtami: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि शीतला माता को समर्पित की गई है। बासोड़ा नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर शीतला माता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन देवी की पूजा करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बासोड़ा […]

---विज्ञापन---

Sheetala Ashtami: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि शीतला माता को समर्पित की गई है। बासोड़ा नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर शीतला माता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन देवी की पूजा करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बासोड़ा सर्दी से गर्मी का मौसम आने का पर्व है। इस दिन ठंडा या बासी खाने का भोग शीतला माता को लगाया जाता है। इसी भोजन को भक्तजन ग्रहण करते हैं। अधिकांश घरों में तो इस दिन चूल्हा भी नहीं जलाया जाता। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे वर्ष व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ रहता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है

कब है बासोड़ा पर्व और शीतला माता की पूजा का मुहूर्त (Sheetala Ashtami Puja Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार शीतला सप्तमी तिथि 13 मार्च 2023 की रात्रि 9.27 बजे आरंभ होगी। इसका अंत 14 मार्च 2023 को रात्रि 8.22 बजे होगा। इसके बाद शीतला अष्टमी आरभ होगी जो अगले दिन यानि 15 मार्च 2023 को सायं 6.45 बजे समाप्त होगी। पूजा का मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।

---विज्ञापन---

शीतला सप्तमी – 14 मार्च, 2023 को सुबह 6.31 बजे से सायं 6.29 बजे तक
शीतला अष्टमी – 15 मार्च, 2023 को सुबह 6.30 बजे से सायं 6.29 बजे तक

यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां

---विज्ञापन---

शीतला अष्टमी के व्रत का महत्व (Sheetala Ashtami Importance)

सामाजिक व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व का व्रत करने से परिवार के सभी लोग निरोगी और स्वस्थ रहते हैं। साथ ही घर में भी बरकत बनी रहती है। यही कारण है कि आज भी न केवल गांवों वरन शहरों में भी इस पर्व को मनाया जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2023 01:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola