Numerology: Saiyaara के Heart-Throb अहान पांडे की Personality का राज, छिपा है डेट ऑफ बर्थ में; जानें उनके मूलांक की खासियत

Ahaan Panday Mulank 5 Numerology Prediction: प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, जो काफी हद तक उसके मूलांक पर निर्भर करता है. आज हम आपको Saiyaara के Heart Throb अहान पांडे के मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ वालों की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण वो अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.

Ahaan Panday

Insta- ahaanpandayy

Ahaan Panday Mulank 5 Numerology Prediction: अपनी पहली ही फिल्म Saiyaara से अहान पांडे लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे. इस फिल्म से न सिर्फ उन्होंने दमदार डेब्यू किया, बल्कि अपने किरदार क्रिश कपूर के रूप में भी गहरी छाप छोड़ी. उन्होंने बड़े पर्दे पर एक म्यूजिशियन की भूमिका को प्रभावशाली तरीके से निभाया. हालांकि, 23 दिसंबर 1997 को जन्मे अहान पांडे की Personality और सफलता के पीछे उनकी जन्मतिथि यानी मूलांक का भी खास महत्व माना जाता है.

विज्ञापन

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, करियर, लव लाइफ और सेहत पर गहरा प्रभाव डालती है. चलिए जानते हैं अहान पांडे का मूलांक क्या है और इस मूलांक वाले लोगों की खासियत, स्वामी ग्रह और उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में.

विज्ञापन

क्या है अहान पांडे का मूलांक?

अहान पांडे का मूलांक 5 (2+3) है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 और स्वामी ग्रह बुध (Mercury) है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, तर्क क्षमता, ज्ञान, चतुराई और संवाद आदि का कारक (स्वामी ग्रह/प्रतिनिधित्व ग्रह) माना जाता है.

अहान पांडे के मूलांक 5 वालों की खासियत

अहान पांडे के मूलांक यानी 5 वाले लोगों का मिलनसार स्वभाव होता है. ऐसे लोग दिमाग से तेज और चतुर होते हैं. ये अपना अच्छा-बुरा अच्छे से समझते हैं. इन्हें पता होता है कि कब क्या करना है व बोलना है. इसके अलावा इन लोगों का खुशमिजाज व्यक्तित्व होता है. मूलांक 5 वालों की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यह लोग भीड़ का हिस्सा बनकर नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

किस क्षेत्र में बनाएं करियर?

मूलांक 5 वाले लोगों के लेखन, पत्रकारिता, फैशन या मीडिया जैसे क्षेत्रों में सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा इनके लिए खुद का व्यापार करना भी अच्छा रहता है. यदि ये अपने व्यापार को पूरा समय देते हैं और पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं, तो कामयाबी जरूर हासिल करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ